फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA KP Malik have to give his sample to Corona investigate in Baghpat

भाजपा विधायक कोरोना जांच के लिए देंगे अपना सैंपल, संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था पीए

Sun, 24 May 2020 12:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 May 2020 12:02 AM IST
सार

  • पीए की रिपोर्ट आने के बाद कोरोना टेस्ट कराएंगे भाजपा विधायक 
  • कोरोना पॉजिटिव सब्जी आढ़ती के संपर्क में आए थे विधायक के सहयोगी
  • स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस चस्पा कर विधायक को किया था होम क्वारंटीन

विज्ञापन
BJP MLA KP Malik have to give his sample to Corona investigate in Baghpat
बागपत में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में भाजपा विधायक केपी मलिक कोरोना की जांच के लिए अपना सैंपल देंगे। दरअसल, विधायक के सहयोगी कोरोना पॉजिटिव सब्जी आढ़ती के संपर्क में आए थे। सहयोगी की रिपोर्ट आने के बाद ही विधायक अपना सैंपल देंगे। विधायक का कहना है कि उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। वह सीधे तौर पर सब्जी आढ़ती से नहीं मिले थे। 

विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव मिले सब्जी आढ़ती के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची में विधायक केपी मलिक के पीए पंकज मलिक का भी नाम आया था। दरअसल, कोरोना पॉजिटिव सब्जी आढ़ती अपने किसी काम को लेकर पीए पंकज मलिक से मिला था। इस बीच पीए पंकज मलिक को सब्जी आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना मिली तो उन्होंने स्वयं फेसबुक और स्वास्थ्य विभाग के साथ उसके संपर्क में आने की बात शेयर की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना से एक और मौत, अब तक 22 लोगों की जा चुकी जान, मिले 11 नए मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंकज मलिक का सैंपल लेते हुए विधायक केपी मलिक की कोठी पर होम क्वारंटीन का नोटिस चस्पा किया था। विधायक केपी मलिक भी अपना सैंपल देने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में उनका कहना था कि सहयोगी पंकज मलिक कोरोना पॉजिटिव सब्जी आढ़ती के संपर्क में आया है, इसलिए वह पंकज की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही वह अपना टेस्ट कराएंगे। उन्होंने कहा कि सबको स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करना है और सावधानी बरतनी हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed