फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA Brijesh Singh said that the corona has spread in country due to the jamaatis

भाजपा विधायक ब्रिजेश सिंह बोले- पूरे देश में जमातियों के कारण बढ़ा कोरोना का संकट

Fri, 01 May 2020 04:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 May 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Brijesh Singh said that the corona has spread in country due to the jamaatis
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में देवबंद से भाजपा विधायक ब्रिजेश सिंह ने शुक्रवार को एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जमातियों के कारण ही पूरे देश में कोरोना महामारी का संकट बढ़ा है। लेकिन सरकार कोरोना से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को गन्ना किसानों की समस्याओं के संबंध में डीएम अखिलेश सिंह से मिलने पहुंचे विधायक ब्रिजेश सिंह ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना से जो पहली मौत हुई थी वह जमाती था। कुछ दिन पहले ही वह देवबंद से जम्मू लौटा था। उन्होंने कहा कि जमात के कारण ही पूरे देश में कोरोना संकट बढ़ा है। लेकिन केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक विक्रम सैनी बोले- जमाती अपने आप को छुपाकर फैला रहे बीमारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा लॉकडाउन का पालन कराकर ही इस संक्रमण से जनता को बचाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि देवबंद चीनी मिल गन्ना मूल्य का भुगतान कर चुकी है। लेकिन देवबंद हॉटस्पॉट घोषित होने के कारण बैंक बंद पड़े हैं, जिस कारण मिलों से आया भुगतान किसानों के खातों में नहीं पहुंचा है। वहीं सहकारी गन्ना समिति भी सीलबंद एरिया में है। जिस कारण किसान फसलों के लिए खाद नहीं उठा पा रहे हैं। 

इसके अलावा तीसरी समस्या गन्ना आपूर्ति की थी। उन्होंने कहा कि जब तक खेतों में गन्ना बचा रहेगा, तब तक मिल में गन्ना आपूर्ति कराई जाए। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिलाया है। विधायक ने बताया कि तीन-चार दिन में डिजिटल माध्यम से किसानों के खातों में गन्ना भुगतान का पैसा भेज दिया जाएगा। गन्ना समिति से खाद की सप्लाई को हॉटस्पॉट क्षेत्र से बाहर कर उसके उठान की व्यवस्था कराई जाएगी। गन्ना आपूर्ति भी सुनिश्चित करने की बात कही गई। इस दौरान डिप्टी केन कमिश्नर, डीसीओ और बैंकों के एलडीएम मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed