फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bjp membership

Meerut News: प्रबुद्ध वर्ग के बीच महासंपर्क अभियान चलाकर सदस्य बनाएगी भाजपा

Sat, 05 Oct 2024 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
bjp membership
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा का सदस्यता अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। रविवार को भाजपा ने प्रबुद्ध वर्ग के बीच जाकर महासंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। इससे प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय एवं महानगर पदाधिकारियों को लगाया गया है।

15 अक्टूबर तक भाजपा के साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने का काम होगा। सदस्यता अभियान के अंतिम चरण में भाजपा रविवार को महासंपर्क अभियान चलाने जा रही है। इस दौरान मेरठ महानगर में प्रबुद्ध वर्ग के बीच जाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस काम में मेरठ के जनप्रतिनिधियों, पश्चिम क्षेत्र और महानगर के पदाधिकारियों को लगाया गया है। इस दौरान लेखकों, डॉक्टरों, खिलाड़ियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं आदि के पास जाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व प्रतिदिन सदस्यता अभियान की समीक्षा कर रहा है। इसमें सभी पार्टी नेताओं द्वारा बनाए जा रहे सदस्यों की सूची भी जारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed