फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP meeting may be held again today regarding executive member

Meerut News: कार्यकारिणी सदस्य को लेकर आज फिर हो सकती भाजपा की बैठक

Wed, 01 Jan 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
BJP meeting may be held again today regarding executive member
मेरठ। नगर निगम में कार्यकारिणी सदस्य के लिए पार्षदों के नाम को लेकर बुधवार भाजपा नेताओं की फिर बैठक हो सकती है। कार्यकारिणी से बाहर हुए पार्षद राजीव गुप्ता, दीपक वर्मा और विक्रांत ढाका ने दोबारा सदस्य बनाने का प्रस्ताव भाजपा नेताओं के सामने रखा है।
विज्ञापन

महापौर की बैठक में भाजपा पार्षद अनिल वर्मा, संदीप रेवड़ी, दीपिका शर्मा और नरेश कश्पय को सदस्य के नाम पर सहमति बनी है। भाजपा के अन्य पार्षदों ने भी सदस्य बनाने के लिए सिफारिश लगाई है। एआईएमआईएम पार्षद रिजवान अंसारी, कीर्ति घोषला, इकरामुद्दीन सैफी और कहकशां के नाम को लेकर चर्चा हुई है। कार्यकारिणी में 90 पार्षद, सांसद अरुण गोविल, विधायक अमित अग्रवाल सहित 98 मतदाता है। नगर निगम की कार्यकारिणी का सदस्य बनने के लिए भाजपा अपने चार पार्षद और विपक्ष को दो पार्षद चुनाव मैदान में उतारना है, जबकि विपक्ष चार पार्षदों को चुनाव लड़वाने की तैयारी में लगा है। इसे लेकर भाजपा और विपक्ष में अलग-अलग चर्चा चल रही है। दो जनवरी को मतदान होना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed