फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bjp meerut

फेसबुक पर सवार भगवा ब्रिगेड

Mon, 21 Mar 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 21 Mar 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
bjp meerut
बीजेपी - फोटो : फाइल फोटो
भगवा ब्रिगेड इस समय फेसबुक की नैया पर सवार है। विधानसभा टिकट के तमाम दावेदार एकाएक तीन दिनों में फेसबुक पर न केवल सक्रिय हुए हैं, बल्कि पूरा दिन लगे हुए हैं। कुछ ने तो इसके लिए अलग से व्यक्ति भी नियुक्त कर दिए हैं। इन सभी का लक्ष्य जल्दी से जल्दी 25 हजार लोगों की पसंद बनना है।
विज्ञापन

 
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा में दावेदारों की सक्रियता बढ़ गयी है। अधिकांश दावेदार क्षेत्र में कम नेताओं के यहां ज्यादा परिक्रमा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि भाजपा भी प्रदेश की सभी सीटों पर गोपनीय सर्वे करा चुकी है। जिसमें जातिगत आंकड़ों के साथ सक्रिय दावेदारों की क्षेत्र में क्या स्थिति है, इसका भी सर्वे हो चुका है। लेकिन, अब राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक नया फरमान जारी किया है।
विज्ञापन


इसमें प्रत्येक दावेदार का फेसबुक एकाउंट होना चाहिए और उसका पेज होना चाहिए। इसमें कम से कम 25 हजार फॉलोअर होना जरूरी है। सोशल मीडिया पर सक्रियता से इन लोगों की सामाजिकता और जनता के बीच लोकप्रियता का पता लगाया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मच गयी होड़
राष्ट्रीय नेतृत्व का यह फरमान जारी होने के बाद तमाम नेता फेसबुक पर सक्रिय हो गए हैं। लगातार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के साथ अब तक जितनी फ्रेंड रिक्वेस्ट लंबित छोड़ रखी थी, उन्हें भी स्वीकार कर रहे हैं। इनमें कुछ तो ऐसे भी हैं जो अपने खास साथियों से इसके लिए मदद करने की गुहार लगा रहे हैं। हाल ये है कि पिछले तीन दिन में फेसबुक एकाउंट पर निष्क्रिय नेता जहां अचानक सक्रिय नजर आने लगे हैं, वहीं कुछ जो अब तक फेसबुक पर नहीं थे, उनके एकाउंट भी खुल गए हैं। 

दो साल पुरानी फोटो, पोस्ट भी
अचानक मची इस होड़ में तमाम नेताओं की पुरानी पोस्ट अब निकलकर बाहर आने लगी हैं। महीने दो महीने नहीं, बल्कि दो-दो साल पुरानी पोस्ट और फोटों पर लाइक और कमेंट्स शुरू हो गए हैं। इस होड़ में इन नेताओं के पुराने मित्र खासे हलकान हो गए हैं। 

महिला नेत्रियों को ज्यादा परेशानी 
भाजपा नेतृत्व की इस मुहिम से महिला नेत्री खासी परेशान हैं। उनके फेसबुक एकाउंट पर फॉलोअर की संख्या तो लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इस पर भद्दे कमेंट्स आने से वह खुद को बहुत ही असहज महसूस कर रही हैं। 


बाजी संगीत सोम के नाम 
भाजपा नेताओं में अगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो सबसे ज्यादा फॉलोअर सरधना से विधायक ठा. संगीत सोम के हैं। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद चर्चा में आये संगीत सोम जहां खुद भी फेसबुक पर लगातार अपडेट रहते हैं। वहीं उनका पेज भी अपडेट रहता है। इस समय उनके तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी भी नेता की तुलना में बहुत ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed