{"_id":"6351b576af3bbc6f140abedf","slug":"bjp-made-a-strategy-in-the-wards-for-the-civic-elections-city-news-mrt6104994184","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने वार्डों में बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने वार्डों में बनाई रणनीति
विज्ञापन

- सभी नगर निकाय-नगर पंचायत के प्रभारी-संयोजक किए जा चुके हैं नियुक्त
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने वार्ड स्तर तक मजबूत प्लानिंग कर ली है। पिछले तीन दिन से सारे पदाधिकारी वार्डों में जीत की रणनीति बनाने में जुटे रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पदाधिकारियों को स्पष्ट कर चुके हैं हर वार्ड में चुनाव लड़ना है।
निकाय चुनाव के लिए भाजपा पूरे पश्चिम में प्रभारी और संयोजक नियुक्त कर चुकी है। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी प्रभारियों-संयोजक और जिलाध्यक्षों के साथ हापुड़ में बैठक की थी। बैठक में साफ संकेत दे दिया गया कि जहां पूरी तरह से मुस्लिम इलाका है, वहां भी पूरी तैयारी के साथ वार्ड में चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए वार्ड स्तर पर पदाधिकारियों को खुद जाकर मंथन करने के लिए कहा गया है। चार दिन पहले महानगर के पदाधिकारियों की भी वार्डों में बैठक हुई थी, जिसमें 18 से 20 अक्तूबर तक वार्डों में अभियान चलाने का टास्क दिया गया था। तीन दिन से भाजपा के सभी पदाधिकारी वार्डों में समीक्षा बैठक करते रहे। लगातार मतदाता सूची में नए वोटर जुड़वाने के लिए भी कार्यकर्ता अभियान चला रहे हैं।
निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर सबकी नजर
निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर सबकी नजर लगी हुई है। अगर सीट सामान्य हो जाती है तो भाजपा में टिकट के लिए दावेदारों की लंबी कतार है। वार्ड स्तर पर भी टिकट को लेकर लंबी लाइन है। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने पदाधिकारियों से साफ कह दिया है कि सीट किस कोटे में जाएगी और टिकट किसका होगा ये बाद की बात है। फिलहाल मतदाता सूची में सभी नए वोटरों के नाम जुड़वाएं और वार्डों में जाकर भाजपा के अभियानों से लोगों को अधिक से अधिक जोड़ें।