{"_id":"5d13c5768ebc3e3c763fe0c2","slug":"bjp-legislators-boycotted-cabinet-minister-suresh-khanna-s-program-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायकों ने किया कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार, ये रही बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायकों ने किया कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार, ये रही बड़ी वजह
Thu, 27 Jun 2019 12:50 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
मंत्री सुरेश खन्ना को ज्ञापन सौंपती भाजपा की नगर संयोजक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिला प्रशासन की ओर से कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के कार्यक्रम की सूचना न देने से भाजपा विधायकों व पदाधिकारियों ने उनके कार्यक्रम का बहिष्कार किया। भाजपा का कोई भी विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचा। केवल ज्ञापन देने वाले या व्यक्तिगत संबंधों वाले पदाधिकारी ही मंत्री के कार्यक्रम में नजर आए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित मंडलों के निरीक्षण से पहले कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को कबीना मंत्री ने बिजनौर शहर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मगर, मंत्री के कार्यक्रम के दौरान भाजपा का कोई विधायक दिखाई नहीं दिया। जिले में भाजपा के पांच विधायक बिजनौर सीट से सुचि मौसम चौधरी, चांदपुर से कमलेश सैनी, धामपुर से अशोक राणा, नहटौर से ओमकुमार व बढ़ापुर से सुशांत सिंह हैं। पांचों में से कोई भी कार्यक्रम में नहीं आया। इस बात की सब चर्चा करते रहे। चर्चा यह भी है कि मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा नगर पालिका संबंधी विधायकों के प्रस्तावों को ज्यादा महत्व नहीं दिया जा रहा है। सरकार बनने से अब तक किसी भी विधायक का नगर पालिकाओं से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वहीं भाजपा के कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उनका भी यही कहना है कि पार्टी के पदाधिकारियों को सूचना देना प्रशासन का काम है। केवल कुछ खास नेता व उनके कार्यकर्ता ही मंत्री के कार्यक्रम में दिखे। भाजपा विधायकों व प्रमुख पदाधिकारियों का कार्यक्रम में न आने की अधिकारी भी बात करते रहे।
विज्ञापन
चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने बताया कि मंत्री का सरकारी कार्यक्रम आया था। प्रोटोकॉल के तहत जिला प्रशासन को मंत्री के आने की सूचना विधायकों को देनी चाहिए थी। जिला प्रशासन द्वारा कोई सूचना न दिए जाने से वे कार्यक्रम में नहीं गईं। यही बात बिजनौर विधायक सूची चौधरी के पति मौसम चौधरी ने भी बताई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/