फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bjp leaders distribute mask and senitiser, and also know about goverment dovelopment works

भाजपा नेताओं ने बांटे मॉस्क, सैनिटाइजर, सरकार के विकास कार्यों को बताया

Tue, 16 Jun 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
bjp leaders distribute mask and senitiser, and also know about goverment dovelopment  works
पत्रक व मास्क वितरित करते भाजपा नेतागण। - फोटो : MAWANA
मेरठ। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे परिवार संपर्क अभियान के अंतर्गत सोमवार को कस्बे में राज्यसभा सांसद कांता कर्दम व भाजपा जिला अध्यक्ष अनुज राठी ने पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा की मंजू सोनी के साथ मिलकर लोगों को मास्क, सैनिटाइजर व साबुन वितरित किए। मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा नमामि गंगे जिला अध्यक्ष सोमनाथ पपनेजा, मंडल महामंत्री सूरज सोनी आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लोगों को सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान लोगों को पत्रक वितरित किए गए। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही गई। वहीं, भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष किरन सिंह भुईयार ने भी बूथ संख्या 53 क्षेत्र में घर-घर जाकर मास्क बांटे। भाजपा नेता संजय कुमार, प्रवीन शर्मा, रवि प्रकाश, बलवीर, सरदार परमजीत सिंह, प्रवेश, भगवत प्रजापति, प्रवीण पिंटू आदि मौजूद रहे। ग्राम रानीनंगला मे भाजपा जिला मंत्री व एमएलसी स्नातक चुनाव हस्तिनापुर विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी सुनील पोसवाल ने बूथ न0 91,92 पर मास्क व पत्रक बांटे। इस दौरान बूथ अध्यक्ष कालूराम पोसवाल, शिवकुमार पोसवाल व बूथ प्रभारी रामअवतार शर्मा व हरिओम उपाध्याय, सोनू, निहाल व आर्यन आदि मौजूद रहे। परीक्षितगढ़ क्षेत्र में अभियान के तहत नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 800 मॉस्कों का वितरण किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर चौधरी, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल त्यागी के नेतृत्व में हनुमान चौक पर मास्क वितरण किया गया। वहीं, मोदी सरकार की उपलब्धियों में धारा 370, राम मंदिर, एनआरसी आदि मुद्दों को बताया गया। इस मौके पर मोहित रस्तौगी, दीपक, सचिन अग्रवाल, विक्की, अक्षय, मोनू राजवंशी आदि मौजूद रहे। दौराला क्षेत्र के भराला गांव स्थित बूथ पर मंडल महामंत्री गौरव कुमार ने बताया कि लोगों को मॉस्क, सेनिटाइजर, साबुन वितरित किए गए। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में कराए गए कार्य एक्सप्रेस वे मार्गों का निर्माण, राज्य सरकार के द्वारा विद्युत समस्या का निदान, दो करोड़ 65 लाख आवास योजना, वाराणसी दीपोत्सव, उज्ज्वला व सौभाग्य योजना के बारे में बताया। इस दौरान उपेंद्र प्रधान, राजपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। मवाना में बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टरों संयोजकों के साथ मिलकर नगर अध्यक्ष गोविंद गु्प्ता ने पत्र और मास्क वितरित किए। इस मौके पर राज सिंह चौहान, मुकेश रानी, संतबीर जाटव, मीडिया प्रभारी दीपक कश्यप, विवेक रस्तोगी, चंद्रशेखर आजाद, मामचंद सैनी, डॉ. राकेश सैन, संदीप खटीक, नागेश गुप्ता, सोनू, राज गुप्ता, सोनिका गुप्ता व पूनम रस्तोगी आदि उपस्थित रहे। माछरा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष इरफान अहमद ने क्षेत्र के माछरा, जिसोरा, अजराड़ा, शाफियाबाद लोटी, जिसोरी आदि गांवों में मुस्लिम समाज में सरकार के विकास कार्यों को बताया। कहा कि अब मुस्लिम समाज भी भाजपा के साथ जुड़ रहा है। परंतु विपक्षी पार्टी उन्हें गुमराह करने में लगीं हैं। इस दौरान डॉ. परवेज, राशिद खां मिस्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed