फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader's daughter's mangalsutra pulled at Mata fair

Meerut News: माता मेले में भाजपा नेता की पुत्री का मंगलसूत्र खींचा

Mon, 25 May 2026 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's daughter's mangalsutra pulled at Mata fair
खरखौदा। कस्बा खरखौदा स्थित कंठी माता मेले में प्रसाद चढ़ाने के दौरान लाइन में लगी भाजपा नेता संजय प्रजापति की पुत्री मानसी का मंगलसूत्र किसी ने खींच लिया। इस मामले में भाजपा नेता ने थाने में तहरीर दी है। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के सदस्य संजय प्रजापति के अनुसार कस्बा खरखौदा में आयोजित कंठी माता मेले में सोमवार की सुबह उनकी बेटी मानसी प्रसाद चढ़ाने के लिए लाइन में लगी थी। भीड़ में किसी अज्ञात महिला ने मानसी का मंगलसूत्र खींच लिया। इस मामले में भाजपा नेता ने थाने में दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मेले के बाहरी छोर पर ही बार-बार अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि कोई भी महिला या पुरुष मेले में सोने चांदी के जेवर पहनकर न आए। इसके बावजूद मेला परिसर में भाजपा नेता की पुत्री आभूषण पहन कर आई। घटना के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed