{"_id":"600352ba8ebc3e33fd28fff7","slug":"bjp-leader-vineet-sharda-says-that-who-questioning-the-corona-vaccine-are-traitors-of-the-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाने वाले देश के गद्दार: विनीत शारदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाने वाले देश के गद्दार: विनीत शारदा
Sun, 17 Jan 2021 02:25 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:25 AM IST
सार
- प्रेसवार्ता में बोले भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजन विनीत अग्रवाल शारदा
विज्ञापन
विनीत अग्रवाल शारदा, प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि जो लोग कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठा रहे हैं, वह देश के गद्दार हैं। कोरोना की वैक्सीन वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम का परिणाम है, जो देश की जनता के लिए संजीवनी है।
शहर के हनुमान चौक पर भाजपा नेता श्रीमोहन तायल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि आज देश में बनी कोरोना वैक्सीन आम जनता तक पहुंच गई है। हमारे प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच और वैज्ञानिकों के तप का परिणाम है कि हमने अपनी वैक्सीन तैयार की।
उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। वैज्ञानिकों को बधाई देने के स्थान पर जो लोग वैक्सीन पर सवाल उठा रहे है, वह देश के गद्दार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसानों का जमावड़ा वामपंथी दलों और कांग्रेस की देन है। देश के भोले-भाले किसानों को बरगलाया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: पूर्व शिक्षक एमएलसी ओपी शर्मा का मेरठ में निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

बता दें कि इससे पहले मेरठ के सरधना क्षेत्र से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कोरोना वैक्सीन का विरोध करने वालों को पाकिस्तानी मानसिकता का बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। पिछले दिनों वह चंदौसी के करीब देवरखेड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा उद्यमी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए संगीत सोम ने कहा कि देश कोरोना काल से गुजर रहा है।
कहा कि अब वैक्सीन आ गई है। इस वैक्सीन का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। बोले, जो लोग कोरोना वैक्सीन का विरोध कर रहे हैं, उनकी मानसिकता पाकिस्तानी है। वह पाकिस्तान चले जाएं।
उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सरकार है। इसमें किसी को डरने की जरूरत नहीं है। गुंडे जेल भेज दिए हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। मायावती और अखिलेश की सरकार में पुलिस और गुंडों का गठजोड़ रहता था। इस सरकार में ऐसा नहीं है। गुंडे गोली चलाते हैं तो पुलिस जवाब देती है। मुठभेड़ पर सवाल उठाने वाले लोग छोटी सोच के हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/