फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader Vineet Aggarwal Sharda threatened SP Crime Anit Kumar in Meerut, video viral

Video: 'राम' की जीत पर BJP नेता ने खोया होश, SP को धमकाया, बोले- औकात में रहो, अब भी सरकार हमारी है

Wed, 05 Jun 2024 09:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Jun 2024 09:31 PM IST
सार

Meerut News : भाजपा नेता का एसपी क्राइम को धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता सत्ता के नशे में इस कदर नजर आएं कि वे अपनी मर्यादा को ही लांघ गए। आप भी वीडियो देखिए।

विज्ञापन
BJP leader Vineet Aggarwal Sharda threatened SP Crime Anit Kumar in Meerut, video viral
मेरठ में भाजपा नेता ने एसपी क्राइम को धमकाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्ता के नशे में चूर एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा नेता एसपी क्राइम को खुलेआम धमकी दे रहे हैं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन, वे सत्ता के नशे में चूर नजर आएं।

विज्ञापन


मंगलवार चार जून को मतगणना के दौरान मेरठ में भाजपा के प्रत्याशी 'राम' अरुण गोविल की जीत से भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा इतने उत्साहित हुए कि अपनी मर्यादा को ही लांघ गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हुआ विवाद? 
दरअसल, मतगणना स्थल के पास प्रशासन की अनुमति के बिना गाड़ी ले जाने को लेकर एसपी क्राइम और भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा आपस में उलझ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस बढ़ती चली गई और भाजपा नेता एसपी क्राइम को धमकी देने लगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे जानते नहीं हों। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि एसपी की औकात अभी बता दूंगा। भाजपा नेता ने एसपी क्राइम को बोलने का लहजा सीखने की बात कहते हुए कहा कि अब भी सरकार हमारी ही है। आगे से ध्यान रखना।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो
मेरठ में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा और एसपी क्राइम अनीत कुमार के हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता अपनी सरकार होने की बात कहते हुए एसपी क्राइम को खुलेआम धमकाते नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: शिखर पर चंद्र: एक और दलित नेता के लिए उपजाऊ बनी बिजनाैर की धरती, चंद्रशेखर को मिला जीत का तोहफा

मेरठ में कहां का है यह वीडियो
वायरल वीडियो में कृषि विश्वविद्यालय के मोड पर पुलिस टीम गाड़ियों की जांच कर रही है। इसी दौरान कुछ समर्थकों के साथ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा भी पहुंचते हैं। उनकी गाड़ी पुलिस वाले रोक लेते हैं। इसके बाद काफी देर तक पुलिस और एसपी क्राइम सिटी के बीच नोकझोंक हुई।

यह भी पढ़ें: RLD के गढ़ की दिलचस्प कहानी: इस बार सांगवान ने रचा इतिहास, चौधरी परिवार को वापस दिलाई विरासत, पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed