फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader used to molest woman as Riya Chakraborty, high-profile drama in police station

महिला को रिया चक्रवर्ती बताकर भाजपा नेता करता था छेड़छाड़, थाने में चला हाई हाई प्रोफाइल ड्रामा

Fri, 02 Oct 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP leader used to molest woman as Riya Chakraborty, high-profile drama in police station
महिला को रिया चक्रवर्ती बताकर भाजपा नेता करता था छेड़छाड़, थाने में चला हाई हाई प्रोफाइल ड्रामा
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर में भाजपा नेता और उसके भाई पड़ोसी महिला को रिया चक्रवर्ती बताकर छेड़छाड़ करते हैं। महिला ने दोनों भाइयों की शिकायत थाने में कर दी। आरोप है कि दोनों भाई थाने पहुंचे और वहां पर पुलिस से भी अभद्रता की। जिस पर पुलिस ने दोनों को हवालात में बंद कर दिया। चार घंटे तक थाने में हाई प्रोफाइल ड्रामा चला।
मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर का है। एक महिला बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे नौचंदी थाने पहुंची। महिला ने भाजपा महानगर कार्यालय के शहर कार्यालय प्रभारी रवीश अग्रवाल व उसके भाई मनीष अग्रवाल के खिलाफ थाने में छेड़छाड़ की तहरीर दी। इसकी जानकारी लगने पर भाजपा नेता और उनके भाई थाने पहुंच गए। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों भाई उसे रिया चक्रवर्ती बताकर टिप्पणी और छेड़छाड़ करते हैं। आरोप है कि थाने में भी रवीश ने महिला को रिया चक्रवर्ती बताकर टिप्पणी की। जिस पर थाने में महिला और भाजपा नेता के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

नौचंदी थाने के एसएसआई वरुण शर्मा ने भाजपा नेता को समझाने का प्रयास किया तो दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। जिस पर भाजपा नेता व उसके भाई को थाने की हवालात में बंद कर दिया। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के प्रतिनिधि हर्ष गोयल ने एसपी सिटी को मामले से अवगत कराया। एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और उन दोनों भाइयों को छुड़वाया और फिर दोनों पक्षों में बातचीत कराई। चार घंटे तक थाने में हाई प्रोफाइल ड्रामा चला। बाद में दोनों के बीच लिखित में समझौता हुआ। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि महिला ने लिखित में थाने में तहरीर नहीं दी, लेकिन समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में चला ड्रामा, लोगों ने देखा तमाशा
महिला चिल्ला-चिल्ला कर कह रही थी कि भाजपा नेता व उसका भाई अश्लील हरकत कर छेड़खानी करते हैं। यह बात पुलिस को उसने लिखित में भी दी। इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। चार घंटे तक थाने में खूब ड्रामा चला, लोगों ने तमाशा भी देखा।

क्या कहते हैं भाजपा नेता
भाजपा नेता रवीश अग्रवाल का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। जानकारी मिलते ही मैं अपने भाई को लेकर नौचंदी थाने पहुंच गया था। एसपी सिटी के सामने ही महिला से बात हुई, जिसके बाद दोनों के बीच लिखित में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed