फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader Sanjeev Balyan gives statement, Press Note creats trouble for Sangeet Som

भाजपा में घमासान: तनातनी के बाद संजीव बालियान ने अब कह डाली ये बात, प्रेस नोट ने की संगीत सोम की फजीहत

Wed, 12 Jun 2024 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jun 2024 01:38 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान द्वारा उनकी जयचंद के कारण हुई बयान पर सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने पलटवार किया। इस पर संजीव बालियान ने भी टिप्पणी की है। वहीं एक प्रेस नोट ने संगीत सोम की मुश्किल बढ़ा दी है।

विज्ञापन
BJP leader Sanjeev Balyan gives statement, Press Note creats trouble for Sangeet Som
संगीत सोम व संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की प्रेस वार्ता के एक दिन बाद पूर्व विधायक संगीत सोम भी मैदान में आ गए। मंगलवार को कैंट स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप न लगाएं, सरधना विधानसभा में भाजपा जीतकर कर गई है, जबकि बालियान गलत व्यवहार के कारण अपने घर में हारे हैं। 

विज्ञापन


रालोद के साथ गठबंधन पर सोम ने कहा कि भाजपा को कोई फायदा नहीं हुआ है। जिन सीटों पर भाजपा जीत सकती थी, वहां भी रालोद के कारण हार गई। वहीं प्रेसवार्ता के दाैरान संगीत सोम के समर्थकों ने बालियान के खिलाफ पर्चे भी बांटे, जिन्होंने उनकी फजीहत करा दी है।
विज्ञापन

 
मेरे ऐसे संस्कार नहीं कि जयचंद बनूं: संगीत सोम
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान द्वारा उनकी जयचंद के कारण हुई के बयान पर संगीत सोम ने कहा कि मेरे ऐसे संस्कार नहीं कि मैं जयचंद बनूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव बालियान बोले- चुनाव हारे हैं, हाैसला नहीं
वहीं उनके इस बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि हम चुनाव हारे हैं, हौसला नहीं हारे। हार की जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेहनत से काम किया।

चुनाव हार गया हूं, जिन कार्यकर्ताओं को नाराजगी थी, उनकी नाराजगी दूर हो गई होगी। अभी भी 24 घंटे कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे। पार्टी बूथ अध्यक्ष के कार्य की जिम्मेदारी देगी, वह भी पूरी की जाएगी।

मंगलवार को गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में बालियान ने कहा कि भाजपा ने उन्हें वह सब कुछ दिया है, जिसके बारे में सोचा भी नहीं था। साढ़े आठ साल केंद्र सरकार में मंत्री रहे।

उन्होंने कहा कि 2012 के विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा था, लेकिन विजय कश्यप को टिकट मिला, हमने उनके चीफ इलेक्शन एजेंट के रूप में काम किया। पार्टी ने मेहनत को देखते हुए 2014 में टिकट दिया।

उन्होंने कहा कि 2014 से 2017 तक सपा की सरकार रही और केंद्रीय मंत्री होते हुए कई बार थानों तक में जाना पड़ा। अपने गांव की सड़क बनवाने के लिए उस समय के मंत्री शिवपाल यादव से मिलना पड़ा।

भाजपा सरकार 2017 में आई तो पूरे जिले में सड़कों का जाल बिछ गया। दस साल में मुझसे गलती हुई होगी, लेकिन कोई कार्यकर्ता यह नहीं कह सकता कि मैंने उसका फोन नहीं उठाया। 

संगीत सोम को बोलने दीजिए : बालियान 
डॉ. बालियान ने पूर्व विधायक संगीत सोम की ओर से लगाए गए आरोपों पर नो कमेंट कहा। बालियान बोले कि सोम जो कह रहा है, कहने दो। मैं कुछ नहीं कहूंगा।

यह भी पढ़ें: पिता का कातिल बना बेटा: किए ताबड़तोड़ वार, नहीं कांपे हाथ, 500 मीटर दूर फेंका सिर, पूछताछ में खोले राज

प्रेस नोट में बालियान पर लगाए गए गंभीर आरोप
संगीत सोम की प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को प्रेस नोट बांटे गए, जिसमें पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पर संगीन आरोप लगाए गए हैं। उन पर अपने कार्यकाल के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित करने, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने, आस्ट्रेलिया में जमीन खरीदने, हरियाणा में हुए पूर्व विधायक नफे सिंह हत्याकांड के आरोपियों को संरक्षण देने समेत 20 संगीन आरोप लगाए हैं।

संगीत सोम के लेटर पैड से प्रेस नोट बांटे गए। संगीत सोम का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि इस दौरान कौन यहां पर आकर यह प्रेस नोट बांट गया।
1. बालियान ने पांच वर्षों के कार्यकाल में अवैध तरीके से विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार किया है। नजदीकी लोगों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है। 
2. श्रीराम पोटास फैक्टरी का खाद्य का सैंपल फेल होने के बाद भी धड़ल्ले से बिकता रहा है। सरकारी पद के अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर खाद्य कम्पनी इफको को अपनी कम्पनी का काॅन्ट्रेक्ट कराकर करोड़ों की कमाई की गई। 
3. लोकसभा क्षेत्र के तालाबों की खुदाई के नाम पर भ्रष्टाचार किया। इसकी जांच होनी चाहिए। 
4. जानसठ, शुक्रताल के शुक्रतीर्थ में 2023 में 600 बीघा और 200 बीघा जमीन अपने नजदीकियों के नाम से खरीदी गई।
5.डेयरी विभाग के मंत्री पद का लाभ लेते हुए मुजफ्फरनगर के ग्राम बहेड़ी में दूध का चिलर प्लांट लगवाया। 
6. बालियान के माता-पिता गत वर्ष दो बार आस्ट्रेलिया दौरे पर गए। बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी गई। 
7. फरवरी 2024 इनेलो के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या में भी डाॅ. बालियान का नाम जोड़ा गया था। उन पर हमलावरों को संरक्षण व पीड़ित के परिजनों पर झूठे मुकदमे लगवाने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed