फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader's brother shot dead

बिजनौर में भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, पड़ा मिला तमंचा

Sat, 14 Mar 2020 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ 
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ  Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's brother shot dead
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के गांव बनखला में ब्रजभान उर्फ लड्डन (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ब्रजभान भाजपा के नगीना ग्रामीण मंडल के पूर्व महामंत्री वीरपाल सिंह के छोटे भाई थे।
विज्ञापन


गांव बनखला निवासी ब्रजभान शुक्रवार को क्षेत्र में हुई वर्षा और ओलावृष्टि के बाद खेतों को देखने गए थे। दो घंटे बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो पत्नी दीपा देवी ने पुत्र मुकुल को उन्हें देखने के लिए खेत में भेजा, तब घटना की जानकारी हुई। उनके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। पास में एक तमंचा भी पड़ा था।
विज्ञापन


मुकुल ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन, ग्रामीण और भाजपा नेता अनूप वाल्मीकि, दिनेश त्यागी, शिवपाल सिंह, शिव कुमार कश्यप, डॉक्टर जितेंद्र आदि ने मौके पर पहुंचीं सीओ नगीना अर्चना सिंह से घटना स्थल के शीघ्र खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई नमूने भी लिए। दीपा ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक कहना है कि पुलिस की टीम बनाकर मामले की जांच कराई जा रही है, शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

बिजनौर मर्डर: भाजपा नेता के भाई की हत्या के बाद गांव बनखला के जंगल में शव के पास विलाप करते परिजन।

बिजनौर मर्डर: भाजपा नेता के भाई की हत्या के बाद गांव बनखला के जंगल में शव के पास विलाप करते परिजन।- फोटो : BIJNOR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed