फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader dies in pickup and car collision

MEERUT: सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, बिलखते हुए बोलीं बेटियां... पापा बात क्यों नहीं कर रहे

Mon, 17 Oct 2022 07:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 07:54 PM IST
सार

सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। गौरव चौहान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और बेटियां बोलीं- पापा बात क्यों नहीं कर रहे।

विज्ञापन
BJP leader dies in pickup and car collision
भाजपा नेता - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सांई धाम मंदिर के पास रविवार को कार और पिकअप गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार भाजपा नेता गौरव चौहान (30) की मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे यश चौहान सहित चार लोग घायल हो गए। गौरव चौहान मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव के निवासी थे। वह भाजयुमो जिला कार्यकारिणी के सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी कामिनी के अलावा दो बेटियां दिव्यांशी (5) और काव्या (3) हैं। हादसे के बाद देर शाम उनका शव गांव में पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े और क्षेत्र में शोक छा गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सहारनपुर से पिकअप गाड़ी में सतीश, उसकी पत्नी लखमीरी निवासी खटौली नागल और नय्यूम निवासी सलेमपुर बाराबंकी मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही पिकअप हाईवे पर देवबंद क्षेत्र में साईं धाम मंदिर के पास पहुंची तो सामने से आ रही स्विफ्ट कार से भिड़ंत हो गई। कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इसका आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


कार में सवार गौरव चौहान पुत्र चेतनपाल, उनका भतीजा यश चौहान और पिकअप में सवार सतीश, लखमीरी एवं नय्यूम गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों में फंसे घायलों को राहगीरों की मदद से बाहर निकलवाया गया। उन्हें पास की सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां गौरव को मृत घोषित कर दिया गया। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि पिकअप चालक को हिरासत में लिया गया है। गौरव पल्लवपुरम स्थित रघु नर्सिंग होम के प्रबंधक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: भूमि पर कब्जा करने गई टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किया जमकर पथराव, पुलिस ने भागकर बचाई जान

बिलखते हुए बोलीं बेटियां... पापा बात क्यों नहीं कर रहे
गौरव चौहान का शव पहुंचते ही घर सहित गांव में शोक छा गया। बिलखते हुए बेटियां दिव्यांशी और काव्या पूछती रहीं कि पापा को क्या हो गया है। वह क्यों लेटे हैं और बात क्यों नहीं कर रहे। बच्चियों के इन सवालों को सुनकर यहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पिता चेतन, मां निशा और पत्नी कामिनी भी बार-बार बिलखते रहे और लोग उन्हें संभालते रहे। गांव स्थित श्मशान में भतीजे अंशु ने चिता को मुखाग्नि दी।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: सिसौली से निकला काफिला, टिकैत बोले- ट्रैक्टर को कोई छू नहीं पाएगा, ये है किसानों की आन-बान और शान

पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
शव पहुंचने के बाद पूर्व विधायक संगीत सोम, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, सतेंद्र भराला, अंकुर मुखिया, अजय भारद्वाज, बबलू प्रधान, विवेक बालियान, मोहन गुर्जर, समीर चौहान, मनिंदर विहान, प्रेमपाल चौहान, विक्रांत ढाका, डॉ. विजय, अभिषेक डबास सहित अन्य सांत्वना देने पहुंचे। गांव के निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान ने बताया कि गौरव पूर्व में दौराला युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष भी रहे। वह पार्टी के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी हमेशा सक्रिय रहे। सोशल मीडिया पर भी सरधना विधायक अतुल प्रधान सहित अन्य नेताओं, व्यापारियों और समाजसेवियों ने शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed