फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सिसौली से निकला काफिला, टिकैत बोले- ट्रैक्टर को कोई छू नहीं पाएगा, ये है किसानों की आन-बान और शान

Mon, 17 Oct 2022 08:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Oct 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Rakesh Tikait said that no one will touch the tractor of farmers see photos
किसानों का काफिला। - फोटो : amar ujala

BKU News: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के ट्रैक्टर पर पाबंदी लगाना सरकार का गलत फैसला है। किसानों के ट्रैक्टर को कोई छू भी नहीं पाएगा।



मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव से सोमवार को ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसानों का काफिला शामली के लिए रवाना हुआ। चौधरी राकेश टिकैत ने ट्रैक्टर चलाकर किसानों का नेतृत्व किया। कहा कि किसानों के लिए संघर्ष किया जाएगा। ट्रैक्टर किसान की आनबान और शान है। इस पर प्रतिबंध नहीं लगाने देंगे। सरकार का फैसला गलत है। किसानों के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

Muzaffarnagar: Rakesh Tikait said that no one will touch the tractor of farmers see photos
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का वाजिब दाम मिलना चाहिए। खेती पर लागत घटाकर ही किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है। किसानों के लिए ट्रैक्टर सबसे बड़ा साधन है। युवाओं को अब भविष्य की लड़ाई ट्रैक्टर और ट्विटर से लड़नी होगी। मौके पर अंकुर आक्खी, अनंगपाल चौधरी, बिट्टू सिंह, सुशील कुमार, शुभम कुमार, जयवीर सिंह मौजूद रहे।

Muzaffarnagar: Rakesh Tikait said that no one will touch the tractor of farmers see photos
किसानों का काफिला। - फोटो : amar ujala

थाने के सामने से गुजरे ट्रैक्टर
किसानों का काफिला भौराकलां थाने के सामने से ही निकले। टिकैत ने कहा कि किसानों को किसी से घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Rakesh Tikait said that no one will touch the tractor of farmers see photos
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

हल्की पंचायत कर सिसौली की बदनामी ना करें : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एक दिन पहले सिसौली में हुई जन कल्याण समिति की पंचायत पर बिना नाम लिए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सिसौली में हल्की पंचायत ना करें, इससे कस्बे की देशभर में छवि खराब होती है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Rakesh Tikait said that no one will touch the tractor of farmers see photos
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

अपने आवास पर टिकैत ने कहा कि अगर कुछ लोग पंचायत ही करना चाहते हैं तो हमें सूचना दे सकते हैं, पंचायत बड़ी करने में सहयोग किया जाएगा। पंचायतों के जरिये कस्बे ने दूर तक पहचान बनाई है। कसबे का नाम आते ही लोगों को लगता है कि बड़ी पंचायत हुई होगी, लेकिन कुछ लोग कई बार हल्की पंचायत करते हैं, जिससे कसबे की छवि खराब हो जाती है। उधर, रविवार को सिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई पंचायत  में किसान नेता एवं पूर्व विधायक सरदार वीएम सिंह भी शामिल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed