फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader arrested for running sex racket in Muzaffarnagar of uttar pradesh

सेक्स रैकेट चलाता था बीजेपी नेता, पकड़ी गई लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 20 Mar 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 20 Mar 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
BJP leader arrested for running sex racket in Muzaffarnagar of uttar pradesh
फाइल फोटो

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़की ने ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने भी सुना वही हैरान है। जी हां, एक भाजपा नेता को वेश्यावृति कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। नई मंडी पुलिस ने भाजपा नेता को वेश्यावृति कराने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि एक पखवाडे़ पहले गांधी कालोनी में पकड़े गए सेक्स रैकेट से भाजपा नेता के तार जुड़े हैं। 
विज्ञापन


वहां, पकड़ी गई युवती से आरोपी भाजपा नेता वेश्यावृत्ति कराता था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा, एसएसआई एमएस बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ सोमवार को संधावली पुलिया के पास से भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नई मंडी ने बताया कि भाजपा नेता को वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने दो सप्ताह पहले गांधी कालोनी में गली नंबर 16 के एक मकान पर छापा मार कर सेक्स रैकेट पकड़ा था, जो गोयल कोचिंग सेंटर का वार्ड लगा कर चलाया जा रहा था।

पढ़ें : सेक्स रैकेट की अफवाह, दो युवतियों ने खुद को किया कमरे में बंद, बखेड़ा

BJP leader arrested for running sex racket in Muzaffarnagar of uttar pradesh

पुलिस ने मौके से एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मकान मालिक को दो दिन बाद पकड़ कर जेल भेजा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस सेक्स रैकेट के तार भाजपा नेता से जुड़े है। 

पकड़ी गई युवती ने बताया कि भाजपा नेता ही उससे वेश्यावृत्ति कराता था, तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी का कहना है कि जितेंद्र चौधरी संगठन में कोई पदाधिकारी नहीं था। यह कार्यकर्ता के नाते पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होता था। सूबे में भाजपा की सरकार है यदि कोई भी पार्टी को नेता, पदाधिकारी या कार्यकर्ता गलत काम करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed