फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bjp ki shetriye

भाजपा की क्षेत्रीय कमेटी में मेरठ का प्रभुत्व

Thu, 07 Jul 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 07 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
bjp ki shetriye
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 भाजपा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी बुधवार को घोषित की गई। 35 सदस्यीय कार्यकारिणी में जिले के आठ लोगों को शामिल किया गया है। इसमें उपाध्यक्ष पद पर तीन, मंत्री पद पर दो, एक कोषाध्यक्ष तथा दो अन्य को शामिल किया गया है।  
क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह द्वारा घोषित कार्यकारिणी में महामंत्री संगठन के रूप में चंद्रशेखर को प्रांतीय नेतृत्व पहले ही घोषित कर चुका था। उपाध्यक्ष के आठ पदों में से तीन पर मेरठ से विमल शर्मा, अरुण वशिष्ठ और जितेंद्र वर्मा को शामिल किया गया है। विमल शर्मा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। जितेंद्र वर्मा वर्तमान में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री थे। अरुण वशिष्ठ संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष तथा भाजपा महानगर और मंडलों में कई पदों पर रहे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रहे बिजेंद्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में मंत्री पद पर वर्तमान मंत्री संजीव जैन सिक्का को पुन: अवसर दिया गया है। जिला उपाध्यक्ष रहे अजीत सिंह को भी मंत्री मनोनीत किया गया है। अनिल खेड़ा को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। खरखौदा के संजय प्रजापति क्षेत्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयकरण गुप्ता को झटका
निवर्तमान क्षेत्रीय कमेटी में मेरठ से जयकरण गुप्ता महामंत्री थे। सतेंद्र भराला, कमलदत्त शर्मा और संजीव सिक्का को मंत्री बनाया गया था। लेकिन इस बार कमलदत्त शर्मा महानगर में महामंत्री बनाए गए हैं। जयकरण गुप्ता और सतेंद्र भराला को अभी किसी कमेटी में जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि जयकरण गुप्ता को एमएलसी चुनाव प्रत्याशी चयन में हुई पार्टी की किरकिरी की सजा मिली है।


जातिगत समीकरण का रखा पूरा ध्यान  
क्षेत्रीय कार्यकारिणी में मेरठ के कास्ट फैक्टर को भी ध्यान रखा गया है। अरुण वशिष्ठ और विमल शर्मा को शामिल कर ब्राह्मण, बिजेंद्र अग्रवाल और संजीव सिक्का के नाम पर वैश्य, जितेंद्र वर्मा को शामिल कर गुर्जर और अजीत चौधरी को शामिल कर गुर्जर बिरादरी को साधने की कवायद की गई है। अनिल खेड़ा से ठाकुर और संजय प्रजापति से अति पिछड़ा वर्ग को संतुष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed