फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bjp ke rang me ranga

भाजपा के रंग में रंगा ब्राह्मण महाकुंभ

Sun, 23 Oct 2016 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 23 Oct 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
bjp ke rang me ranga
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 जिमखाना मैदान में रविवार को होने जा रहा ब्राह्मण महाकुंभ भाजपा के रंग में ज्यादा रंगा नजर आएग। दरअसल इसकी तैयारियों को लेकर जहां भाजपाइयों ने ही होर्डिंग बैनर आदि ज्यादा लगवाएं हैं तो वहीं इसके मंच पर भी भाजपाइयों का ही कब्जा नजर आएगा। हालांकि कार्यक्रम संयोजक इस बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

परशुराम स्वाभिमान सेना की तत्वावधान में ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह कोई राजनीतिक सम्मेलन नहीं बल्कि ब्राह्मण समाज का सम्मेलन है और इसमें सभी दलों के ब्राह्मण आमंत्रित हैं। लेकिन सही मायने में यह कार्यक्रम पूरी तरह से भाजपा के रंग में रंगा दिख रहा है। मुख्य अतिथियों की बात करें तो भाजपा के उपाध्यक्ष एवं दिल्ली के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा, हरियाणा सरकार की राज्यमंत्री डॉ. वंदना शर्मा, सांसद मनोज तिवारी आदि हैं। इसके अलावा कार्यक्रम के प्रचार आदि में भी भाजपाइयों ने अपने होर्डिंग लगवाएं हैं। हालांकि उन्होंने भाजपा के रूप में अपनी पहचान यहां शो नहीं की है। भाजपा नेता अजय भराला, सुनील भराला आदि इस कार्यक्रम में जुटे हैं। अहम बात यह है कि शुरू में जब कार्यक्रम की तैयारियों का आगाज हुआ तो इसके लिए संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति की बैठक हुई। इस समिति में कांग्रेस के कृष्ण कुमार किशनी, ज्ञानेंद्र शर्मा, बसपा के सचिन कौशिक आदि शामिल हैं। जब समिति ने कार्यक्रम में भाजपाइयों को आगे पाया तो समिति पीछे हट गई। उधर परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी शर्मा कहते हैं कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। इस बाबत उन्होंने कांग्रेस से शीला दीक्षित, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गई रीता बहुगुणा, सपा नेता मनोज पांडे, रालोद नेता राजेंद्र शर्मा आदि को भी बुलाया है। इनमें शीला दीक्षित और रीता बहुुगुणा ने स्वास्थ्य खराब होने की बात कहकर कार्यक्रम में आने से इंकार कर दिया। मनोज पांडे के आने की अभी कोई सूचना नहीं आई है। राजेंद्र शर्मा शामिल हो सकते हैं।  
विज्ञापन


महाकुंभ की सफलता को निकाली रैली
ब्राह्मण महाकुंभ की सफलता को लेकर परशुराम स्वाभिमान सेना ने सुरजकुंड से साइकिल रैली निकाली। रैली गढ़ रोड, वैशाली, सम्राट पैलेस, जयदेवी नगर, हापुड़ अड़्डा आदि होते हुए जिमखाना मैदान पर जाकर खत्म हुई। इसके अलावा भगवान परशुराम जयंती उत्सव समिति ने गांधी आश्रम स्थित भगवान परशुराम दशावतार मंदिर में बैठक कर रैली की सफलता की अपील की। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश गौड़, मुकेश शर्मा, पीयूष शास्त्री, संजय वैद्य, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed