फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP kamal sandesh yatra starts sangeet som to show strenth with ten thousand bikes in meerut

भाजपा का 'शक्ति प्रदर्शन' आज, संगीत सोम की अगुवाई में शुरू हुई 'कमल संदेश यात्रा'

Sat, 17 Nov 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 17 Nov 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
BJP kamal sandesh yatra starts sangeet som to show strenth with ten thousand bikes in meerut
रैली की अगुवाई करते विधायक संगीत सोम

भाजपा की उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभाओं  में आज कमल संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सरधना से भाजपा की कमल संदेश बाइक यात्रा सुबह दस बजे मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुई। भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने संदेश बाइक यात्रा की शुरूआत की।

विज्ञापन


मेरठ लोकसभा की सभी पांच विधानसभाओं से कार्यकर्ता इस रैली के लिए मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित राष्ट्रोदय चौक पर जमा होंगे। इस विशाल कमल संदेश बाइक रैली पर न केवल भाजपा नेतृत्व बल्कि विपक्षी दलों की भी नजर रहेगी। क्योंकि इस संदेश यात्रा से भाजपा लोकसभा चुनाव रण का आगाज करने जा रही है। 
विज्ञापन


राष्ट्रोदय से शिवाजी संस्थान तक निकलेगी रैली 
कमल संदेश यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं का जुटना सुबह 10 बजे से राष्ट्रोदय चौक पर शुरू हो गया। करीब 12 बजे यह यात्रा शुरू होगी और शास्त्रीनगर से गढ़ रोड, बेगमपुल होते हुए जीरो माइल स्टोन शिवाजी संस्थान पहुंचेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेतृत्व ने कमल संदेश यात्रा के लिए हर लोकसभा में 10-10 हजार बाइकों का लक्ष्य दिया है। मेरठ में भी पूरा नेतृत्व 10 हजार के लक्ष्य को लेकर पिछले 15 दिन से तैयारी में जुटा है। लेकिन सूत्रों की मानें तो 10 हजार का लक्ष्य पूरा करने में पूरे नेतृत्व के पसीने छूट रहे हैं। जबकि भाजपा सहित उसके सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभाग के कार्यकर्ताओं को इस रैली में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। महिला मोर्चा को इस रैली में शामिल किया गया है। 

भाजपा ने जोर शोर से कमल संदेश यात्रा का प्रचार किया है। ऐसे में विपक्षी दलों की नजर भी इस रैली पर लगी है। भाजपा के इस शक्ति प्रदर्शन के आधार पर आने वाले समय में विपक्षी अपनी रणनीति तैयार करेंगे। रैली में जुटने वाली भीड़ और उसके उत्साह का आंकलन करेंगे। वहीं भाजपा नेतृत्व भी रैली में आने वाली भीड़ से अपने कार्यकर्ताओं के उत्साह का आंकलन कर भविष्य की रणनीति पर मंथन करेगा। 

लोकसभा की तैयारी में विधायकाें की चुप्पी 
कमल संदेश यात्रा में एक तरफ जहां पूरा नेतृत्व लगा है तो विधायकों की चुप्पी सभी को चौंका रही है। संगठन स्तर पर जरूर रैली को लेकर तैयारी हो रही है, लेकिन सूत्रों की मानें तो भाजपा विधायकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। इसे लेकर नेतृत्व ने भी विधायकों के पेंच कसे हैं। 

कमल संदेश रैली के लिए बनाई रणनीति
कमल संदेश रैली को सफल बनाने को लेकर मोदीपुरम में भाजपाइयों ने शुक्रवार को रणनीति बनायी। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरुक किया। पार्षद विक्रांत ढाका, पार्षद लोकेश चौहान, संजय गुप्ता, मनोज शर्मा, डा विजय शर्मा, विपल राय, तुषार अग्रवाल, पोपल गुर्जर, विनय शर्मा, जयवीर राणा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed