फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP is doing development work without discrimination: Dinesh Khatik

बिना भेदभाव विकास कार्य करा रही भाजपा: दिनेश खटीक

Mon, 22 Mar 2021 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP is doing development work without discrimination: Dinesh Khatik
बिना भेदभाव विकास कार्य करा रही भाजपा: दिनेश खटीक
विज्ञापन

परीक्षितगढ़/हस्तिनापुर/सरधना। योगी सरकार के चार वर्ष पूर्व होने पर नगर के खंड विकास कार्यालय परिसर में मिशन किसान कल्याण के रूप में किसान मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने फीता काटकर किया।
अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख केपी खूंटी व संचालन बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान एडीओ कृषि नरेंद्र पाल, हर प्रसाद, बालेश्वर सुनील, लिपिक शकुर अहमद, रामगोपाल त्यागी, संजीव बंसल, चीकू प्रधान, कालू राम प्रधान, चंद्रबोस सैनी, दीपक कुमार, ललित त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन टीपू रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी रोहित यादव ने किया। इस दौरान लिपिक संदीप गौतम, दिनेश सैनी, चंद्र सैन आदि मौजूद रहे। वहीं हस्तिनापुर में नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने व्यापारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र, नगर पंचायत चेयरमैन अरुण कुमार ने सरकार की उपलब्धियों व महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। नगर पंचायत के लेखा लिपिक अनिल कुमार विश्नोई, यशपाल सिंह, संजय जीनवाल, अमित कुमार, पुनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्लॉक में कषि विभाग द्वारा लगाए गए मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार भाटी व झिटकरी के पूर्व प्रधान अशोक सिरोही ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मंडी सचिव रमेश राणा व मंडी लिपिक आशीष कुमार ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बीडीओ सुनीत कुमार भाटी, अशोक सिरोही, एडीओ समाज कल्याण तरसेमपाल पुंडीर, कुलदीप कुशवाहा, सुनील कुमार, रामदेव, कृष्णपाल, नरेश देव शर्मा, महिपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी
मवाना/फलावदा। ब्लॉक परिसर में किसान मेला आयोजित किया गया, जिसमें मंडल अध्यक्ष मवाना राज सिंह चौहान ने अध्यक्षता करते हुए भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। संचालन करते हुए सहायक कृषि विकास अधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने ग्राम विकास से संबंधित योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। सोवीर सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने गन्ना विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान देवेंद्र कुमार, नवनीत सिंह, अनूप पाल सिंह, मेनपाल सिंह, विनोद कुमार, विजय कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर पालिका परिषद के डॉ. भीमराव आंबेडकर सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में लघु उद्यमियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं कर जानकारी दी। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब व अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस दौरान पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर सेवा निधि के 32 लाभार्थियों ताजूद्दीन, यूनुस, प्रीति, चेतन सिंह, प्रदीप कुमार, सुभाषचंद शर्मा, गजेंद्र सिंह सैनी, मूलचंद, दिपांकर आदि को पालिका अध्यक्ष प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान सभासद दयाचंद, जहीरूद्दीन, अकरम, लिपिक फहीम अहमद, सरदार अहमद, प्रदीप, परवेज, एहसान, अशोक भारती, व्यापारी अश्वनी विशनोई, दीपांश रस्तोगी, रिंकू, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
मेले में उठाया गन्ना भुगतान का मुद्दा
रोहटा/माछरा/सरूरपुर/जानीखुर्द/दौराला। ब्लॉक पर आयोजित कृषि मेले जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह भाजपा सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम में कुछ किसानों ने किनौनी शुगर मिल के गन्ना भुगतान को देर से करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने चीनी मिल पर भुगतान के लिए दवाब बनाने का आश्वासन दिया। बैंक संचालक अनिल मलिक, प्रदीप, उमेश त्यागी, मोहन गुर्जर, खंड विकास अधिकारी राजीव वर्मा रोहटा, नोडल अधिकारी अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
वहीं माछरा में उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का ने प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
ब्लॉक प्रमुख माछरा ब्रजवीर सिंह मावी, सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. कुशल पाल सिंह, डॉ. संजय शर्मा, किठौर मंडल अध्यक्ष अमित त्यागी, अनिल प्रधान, प्रमुख ब्रजवीर सिंह मावी, मुजाहिद साजो, संदीप त्यागी, विनोद त्यागी, लाल सिंह त्यागी आदि मौजूद रहे।
वहीं, सरूरपुर में अपर नगर मजिस्ट्रेट सदर सुनीता सिंह नगर पंचायत खिवाई सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। चेयरपर्सन रंगीला बेगम, मोमिन मलिक, अफरोजी, इमलाक चौहान, शाकिर अली, नीरज जैन आदि मौजूद रहे।जानीखुर्द में किसान मेले व गोष्ठी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी ने किया। संचालन संजीव गिरी ने किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र कुसैड़ी, ब्लॉक प्रमुख अनिल, नीरज, हसरत अली, पीयुष चपराणा, गौरव कुसैड़ी, दिनेश, राजेश आदि मौजूद रहे। दौराला ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अनुज राठी रहे। कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष दौराला रवि बटजेवरा, बीडीओ दौराला डॉ. साजिद, अहमद विनोद चौधरी, नवाब सिंह अहलावत, सुरेंद्र सिंह, संजय नामदेव, रवि पुनिया, रवि चौधरी आदि मौजूद रहे।

विधायक ने दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी
खरखौदा। खरखौदा ब्लॉक परिसर में आयोजित मेले में मुख्य अतिथि किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। अध्यक्षता सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता मेरठ प्रदीप सिंह तथा संचालन सहायक विकास अधिकारी सहकारिता दिनेश त्यागी ने किया। इस दौरान राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी खरखौदा विरेंद्र सिंह, भाजपा खरखौदा मंडल अध्यक्ष अशोक पोसवाल, अमित भड़ाना, पप्पू गुर्जर, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण नरेंद्र सिंह, जीएमआई सुभाष बंसल, रवीश त्यागी, नरेंद्र त्यागी, सेवाराम, धर्मेंद्र सिंह, ललित कुमार, प्रज्ञा चौधरी, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed