फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP informed traders about the reduction in GST.

Meerut News: जीएसटी घटने पर व्यापारियों को भाजपा ने दी जानकारी

Tue, 23 Sep 2025 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
BJP informed traders about the reduction in GST.
सरधना। भाजपा सरकार के अभियान के तहत नगर में व्यापारियों से जनसंपर्क कर जीएसटी दरों में हुई कटौत
सरधना। भाजपा सरकार के अभियान के तहत मंगलवार को नगर में व्यापारियों से जनसंपर्क कर जीएसटी दरों में हुई कटौती की जानकारी साझा की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन

केके पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आलोक जैन और संचालन महामंत्री शानू जैन ने किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, जिला संयोजक विनोद जैन तथा जिला कार्यालय प्रभारी राजकुमार उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी दरों में की गई ऐतिहासिक कटौती से व्यापारियों को ढाई लाख करोड़ रुपये का सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय देशभर के व्यापारियों के लिए एक समान कर प्रणाली की ओर एक बड़ा कदम है, जिससे करों का सरलीकरण सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने गंज बाजार, गंज मंडी, कबाड़ी बाजार और बूढ़ा बाबा मोहल्ला में व्यापारियों से संपर्क किया। इस दौरान जीएसटी दरों में कमी की जानकारी साझा की गई और व्यापारियों से फीडबैक भी लिया गया। इस अवसर डॉ. ओमकुमार पुंडीर, मंगू प्रधान, आशीष भरत, राजकुमार शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, सुभाष वेद, दीपक जैन, उमा त्यागी, मनमोहन त्यागी, शंकर सिंह, नीटू वर्मा, दीपक शर्मा, संतराम सैनी, राहुल पाल, रक्षित गर्ग, संजीव पंवार, वरुण सिंह, विनोद कश्यप, लोकेश जैन, अरिहंत जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed