फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP gave information about SIR in the workshop

Meerut News: कार्यशाला में एसआईआर के बारे में बताया

Thu, 06 Nov 2025 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
BJP gave information about SIR in the workshop
मेरठ। भाजपा की ओर से मेरठ शहर विधानसभा के तहत बृहस्पतिवार को अग्रसेन भवन में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि मतदाताओं की वोट ही निर्णायक है। इसकी महत्ता को समझें और सभी की वोट बनवाने का कार्य करें। इस दौरान एसआईआर की जानकारी दी गई। सीमा श्रीवास्तव ने मतदाता पहचान पत्र से संबंधित कार्यों के लिए भरे जाने वाले फार्मों की जानकारी दी। कमलदत्त शर्मा ने कहा कि जिनकी वोट नहीं बनी है, उनका नाम अवश्य जुड़वाया जाए। अध्यक्षता नरेश उपाध्याय ने की। संचालन नरेश गौड़ ने किया। इस अवसर पर विवेक वाजपेयी, पीयूष शास्त्री, रवीश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विक्रम शर्मा, संजीव माहेश्वरी, अनुपम अरोड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed