फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Fire brand leader sangeet som to Swine flu confirmed, admitted to hospital

भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम को स्वाइन फ्लू, अस्पताल में कराया भर्ती

Sat, 05 Aug 2017 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 05 Aug 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
BJP Fire brand leader sangeet som to Swine flu confirmed, admitted to hospital
भाजपा विधायक संगीत सोम को स्वाइन फ्लू

भाजपा विधायक संगीत सोम को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उन्हें कौशांबी गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन अन्य को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उधर मेडिकल कालेज में स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की शुक्रवार को मौत हो गई।

विज्ञापन


गत दिवस तेज खांसी, बुखार और जुकाम के चलते सरधना विधायक संगीत सोम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पीए शेखर ने बताया कि गत दिवस उनका सैंपल जांच के लिए भेजा था। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई। इसमें विधायक को स्वाइन फ्लू की पुष्टि सीएमओ मेरठ डॉ. राजकुमार के जरिए हुई है। हालांकि उनकी तबीयत में अब सुधार है। उधर, तीन अन्य मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि शुक्रवार को हो गई। सीएमओ के मुताबिक स्वाइन फ्लू से पीड़ित करनाल निवासी एक महिला की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। बता दें कि मेरठ की लैब में अब तक 28 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। उधर, भाजपा नेता कुलदीप तोमर का कहना है कि विधायक की जांच एक प्राइवेट कंपनी की लैब में कराई तो वहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई। जबकि मेडिकल कालेज में इसकी पुष्टि हो गई। प्राइवेट लैब पर भी एक्शन होना चाहिए।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed