फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP fighting elections to break the hegemony

शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर दो ने लिये पर्चे वापस

Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
BJP fighting elections to break the hegemony
मेरठ। मेरठ-सहारनपुर शिक्षक और स्नातक खंड के एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतार दिया है। मंगलवार को मेरठ व सहारनपुर मंडल में बैठकों का आयोजन हुआ। बैठक में महानगर और जिला पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेरठ में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने ने कहा कि इस बार चुनाव बहुत ही रोमांचक होने जा रहा है। भाजपा शिक्षक सीट पर 48 साल का वर्चस्व तोड़ने की तैयारी में हैं। पार्टी ने एक साल पहले से इसके लिए चुनावी तैयारी शुरू कर दी थी। कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर स्नातकों के वोट बनवाने से ही इस बार मेरठ-सहारनपुर सीट पर करीब एक लाख नए मतदाता बढ़े हैं। बैठक में दोनों सीटों के लिए जिलावार चुनाव संचालन समिति भी गठित की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुज राठी और संचालन महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने किया। बैठक में विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, संगीत सोम, दिनेश खटीक, सोमेंद्र तोमर, सतवीर त्यागी, महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, महेश बाली, पीयूष शास्त्री, पश्चिम के सह प्रभारी योगेश त्रिपाठी और राजकुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक सीट पर कुश पुरी समेत दो ने वापस लिया नामांकन
मेरठ। दोनों सीट पर मंगलवार को पर्चे वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। स्नातक सीट पर दो प्रत्याशियों ने पर्चे वापस लिए हैं। अब स्नातक सीट पर 30 और शिक्षक सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
स्नातक निर्वाचन के लिए 32 व शिक्षक निर्वाचन के लिए 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। सभी पर्चे जांच में सही पाए गए थे। मंगलवार को स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से ब्रजेश शर्मा बुलंदशहर व कुश पुरी मुजफ्फरनगर ने नाम वापस से लिया। मंडलायुक्त व रिटर्निंग आफिसर अनीता सी. मेश्राम ने बताया कि दोनों सीटों के लिए बैलेट पेपर से मतदान एक दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

डीएम के. बालाजी ने बताया कि मेरठ व सहारनपुर मंडलों के नौ जिलों में स्नातक के लिए 113 मतदान केंद्र व 372 मतदेय स्थल (बूथ) बनाए गए हैं। वहीं, शिक्षक के लिए 111 मतदान केंद्र व 116 बूथ बनाए गए हैं। हर मतदेय स्थल पर अधिकतम एक हजार वोट ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed