Baghpat: भाजपा के जिला महामंत्री की बेटी की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल
Baghpat News : भाजपा के जिला महामंत्री की बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के मीतली गांव में मकान की छत पर लगे लोहे के गेट में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से भाजपा के जिला महामंत्री की बेटी झुलस गई। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मीतली गांव के रहने वाले भाजपा के जिला महामंत्री सुधीर ठाकुर की बेटी तनु (17) अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही थी। बताया कि भाजपा के जिला महामंत्री सुधीर ठाकुर के मकान में छत पर लगे लोहे के गेट के बराबर से गुजर रहे बिजली के तार में कट लग गया और तार लोहे के गेट में टच हो गया। जिससे लोहे के गेट में करंट उतर गया।
यह भी पढ़ें: बिखर गए सपने: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां बेहोश, सदमे में पिता, गांव में मातम, नहीं जले घरों के चूल्हे
बताया गया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे तनु छत पर किसी काम से गई थी। तभी लोहे के गेट की चपेट में आने से तनु गंभीर रूप से झुलस गई। जिसका पता चलते ही परिवार वाले तनु को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने तनु को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें: शिवभक्ति की अनोखी कहानी: पति की अंतिम इच्छा को पूरा करेंगी कृष्णा देवी, पढ़ें- 37 साल से क्यों ला रही कांवड़