फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP councilor again complained about corruption in wall painting in municipal corporation

Meerut News: नगर निगम में वॉल पेंटिंग में भ्रष्टाचार की फिर भाजपा पार्षद ने शिकायत

Thu, 13 Mar 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor again complained about corruption in wall painting in municipal corporation
मेरठ। नगर निगम में वॉल पेंटिंग में भ्रष्टाचार का मामला फिर से गरमा गया है। भाजपा पार्षद संजय सैनी ने निविदा से लेकर भुगतान होने तक के दस्तावेज निगम के अधिकारियों को सौंप दिए हैं। जिसमें भ्रष्टाचार होना बताया गया।
विज्ञापन

2023 वॉल पेंटिंग को 2024 में दर्शाने का यह मामला अमर उजाला ने 20 फरवरी 2025 को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर नगरायुक्त ने जांच कमेटी बैठा दी थी। 20 दिन बीतने के बाद भी प्रकरण में कोई भी प्रगति नहीं है। वार्ड 50 के भाजपा पार्षद संजय सैनी ने बुधवार को निगम अधिकारियों से वॉल पेंटिंग में हुए भ्रष्टाचार व निविदा में नियमों का उल्लंघन होने की शिकायत की है। आरोप है कि बार-बार एक ही ठेकेदार को जानबूझकर वॉल पेंटिंग का ठेका दिया जाता है। ठेकेदार वही पेंटिंग पर तारीख बदलकर भुगतान कर लेता है। पार्षद ने लिखित में शिकायती पत्र देकर निविदा में हुए खेल के पुख्ता सबूत भी अधिकारियों को दिए हैं। पार्षद का कहना है कि इस घोटाले का खुलासा नहीं हुआ तो शासन तक इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed