फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP councillor's brother and constable vandalise restaurant, assault employee

Meerut News: भाजपा पार्षद के भाई और सिपाही ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, कर्मचारी को मारपीट

Thu, 01 Jan 2026 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
BJP councillor's brother and constable vandalise restaurant, assault employee
मोदीपुरम - रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से मारपीट करते आरोपी। स्रोत : सीसीटीवी
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेस-टू में स्थित एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक विवेक ने भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका का भाई शिवांग और दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही रोहित समेत उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही फरार है। घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन

जमालपुर गांव निवासी विवेक दहिया ने बताया कि उन्होंने फेस-टू में अपना रेस्टोरेंट खोल रखा है। बताया कि मंगलवार देर रात वह रेस्टोरेंट बंद कर रहे थे इसी दौरान वार्ड 57 से भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका का भाई शिवांग ढाका, मोहम्मदपुर गांव निवासी दिल्ली पुलिस का सिपाही रोहित और इकलौता गांव निवासी मोनू अपने करीब 10 साथियों के साथ दो गाड़ियों से वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी लोगों ने आते ही उन्हें रेस्टोरेंट बंद कराने और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने काउंटर का शीशा तोड़ दिया और एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। विवेक ने बताया कि यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन

विवेक ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवांग, मोनू और एक अज्ञात को हिरासत में ले लिया। अज्ञात आरोपी की पहचान हरिओम के रूप में हुई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट बंद करने को लेकर हुआ विवाद
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल के मुताबिक जांच में सामने आया कि शिावंग, रोहित और मोनू अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए थे। विवेक ने रेस्टोरेंट बंद होने की बात कही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि सिपाही रोहित की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed