फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Binauli market closed at today after BSP Leader Mahendra Kashyap death in Baghpat

बसपा नेता की मौत के बाद पसरा मातम, बाजार रहे बंद, परिजनों को सांत्वना देने के पहुंचे प्रतिनिधि

Thu, 20 Feb 2020 09:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Feb 2020 09:03 PM IST
सार

बसपा नेता की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। इसके अलावा बाजार भी बंद रहे। 

विज्ञापन
Binauli market closed at today after BSP Leader Mahendra Kashyap death in Baghpat
परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बसपा नेता महेंद्र कश्यप की मौत के बाद जहां परिवार में मातम पसरा हुआ है तो वहीं बृहस्पतिवार को बिनौली में बाजार बंद रहा। इसके अलावा, परिजनों को सांत्वना देने के लिए बसपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी पहुंचे।

विज्ञापन


बसपा के जोन कोर्डिनेटर रहे डॉ. महेंद्र कश्यप की गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के पास रजबहे में बाइक सहित गिरने से मौत हो गई थी। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव बिनौली पहुंचा तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, अमीनगर सराय रोड, बड़ौत मेरठ मार्ग सहित मैन बाजार भी बंद रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बसपा के पूर्व जोन कोर्डिनेटर की रजबहे में डूबने से मौत, गाजियाबाद से लौट रहे थे घर
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राइन, मंडल कोर्डिनेटर सतपाल पेपला, जोन इंचार्ज जहान सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. गोविंद बाबू, पूर्व जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव, सुनील दाहा, मांगेराम जाटव, इरफान अली, ब्रह्मानन्द जाटव, रालोद के राजू तोमर सिरसली, कपिल सोलंकी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, अरुण धामा, राजीव धामा, वेदपाल प्रधान आदि सहित आसपास के गांवों के गणमान्य लोग सांत्वना देने पहुंचे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed