फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bilkitas arrested in Nepal for looting builder's house

बिल्डर की कोठी में लूट का मामला: नेपाल में गिरफ्तार हुआ बिलकिटस, पूछताछ में उगले बड़े राज

Thu, 15 Dec 2022 04:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2022 04:40 PM IST
सार

मेरठ में बिल्डर की कोठी में लूट का मामला: आरोपी बिलकिटस को नेपाल में गिरफ्तार किया गया है। उसने पूछताछ में बड़े राज उगले हैं।

विज्ञापन
Bilkitas arrested in Nepal for looting builder's house
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के कमलानगर में बिल्डर प्रदीप गुप्ता उर्फ पिंकी की कोठी में लूट के मामले में आरोपी बिलकिटस को नेपाल में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बिलकिटस ने बताया कि लालभुल के साथ उसने मेरठ से पहले भी दूसरे राज्य में लूट की वारदात की थी। वह 19 नवंबर को मेरठ आया था। रात में लालभुल और लक्ष्मण के साथ होटल में रुका था और अगले दिन 20 नवंबर को वारदात करके वहां से सीधे नेपाल आ गया था। आरोपी लक्ष्मण की तरह बिलकिटस ने भी बल बहादुर और लालभुल के पास ही नकदी-जेवरात होना बताया है।

विज्ञापन


20 नवंबर को नेपाली नौकर बल बहादुर धामी ने गार्ड मनोज को नशीला पदार्थ देकर लूट की वारदात की थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि बल बहादुर ने लालभुल, लक्ष्मण और एक अन्य युवक को बुलाकर वारदात कराई थी। लक्ष्मण को पुलिस ने मुंबई से पकड़ा है। इससे अभी पूछताछ चल रही है। मेरठ पुलिस ने लालभुल के भाई नरी उर्फ नरेश को संरक्षण देने के आरोप में बुधवार कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल चला गया। पुलिस का दावा है कि चौथा आरोपी बिलकिटस है, जोकि नेपाल में पकड़ा गया। पूछताछ में नेपाल पुलिस को आरोपी बिलकिटस ने मेरठ में बिल्डर की कोठी में वारदात करना कुबूल लिया है।
विज्ञापन


लुटा हुआ माल उसने भी बल बहादुर और लालभुल के पास होना बताया है। दोनों आरोपियों के नेपाल में होने की बात सामने आई है। बिलकिटस ने बताया कि 20 नवंबर को वारदात करने के बाद लालभुल के साथ वह मेरठ में सोहराब डिपो पर आए थे। वहां से लालभुल उसे अकेले छोड़कर दूसरे रास्ते से जाने की बात कहकर चला गया था। तब से उसकी मुलाकात नहीं हुई। लालभुल के साथ उसने दूसरे राज्यों में इसी तरह से लूट की वारदात करने बताया है। नेपाल पुलिस ही आरोपी से पूछताछ करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: नहीं मिली मुर्दे की खाट, घर-घर तलाश रही पुलिस, परिजनों को सता रहा ये डर

एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि बल बहादुर और लालभुल की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। लुटा हुआ माल बरामद करने का प्रयास चल रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, कमरे से बरामद हुई ऐसी चीज, अफसर भी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed