फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riding youth injured in truck-tractor collision

Meerut News: ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत में बाइक सवार युवक घायल

Tue, 13 Jan 2026 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth injured in truck-tractor collision
परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग पर गैस गोदाम प्लांट के समीप ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेरठ रेफर कर दिया गया। गांव खानपुर बांगर निवासी सेफूल इस्लाम पुत्र इमाम बख्श अपनी बुलेट बाइक से मवाना की ओर जा रहे थे। परीक्षितगढ़-मवाना मार्ग पर गैस गोदाम प्लांट के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसकी चपेट में आकर बाइक सवार सैफुल इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक, ट्रैक्टर और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक और ट्रैक्टर के चालक मौके से फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed