फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riding youth dies in road accident

Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 09 Nov 2024 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident
फलावदा (मेरठ)। अमरोली उर्फ बड़ा गांव के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव बसधाड़ा निवासी सोनू (21) पुत्र भोपाल बृहस्पतिवार को गांव नगला ऐजदी रिश्तेदारी में आया हुआ था। शुक्रवार सुबह बाइक पर सवार होकर वह अपने गांव लौट रहा था। वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि मृतक युवक के परिजन घटनास्थल पहुंचे और मृतक की पहचान सोनू के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed