{"_id":"5dc727708ebc3e5b2b25a918","slug":"bike-riding-miscreants-firing-on-businessman-city-news-mrt4528139133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी पर की फायरिंग
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश एक व्यापारी पर सरेराह फायरिंग कर फरार हो गए। हालांकि, हमले में व्यापारी बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी को थाने ले आई। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
रांगड़ो की चौपाल कोतवाली निवासी जहीर अपने साढू़ अनवार निवासी आजाद रोड लिसाड़ीगेट के साथ गोलाकुआं पर दरवाजे बनाने की दुकान चलाता है। तीन दिन पूर्व जहीर के फोन पर किसी ने फोन किया और 30 लाख की रंगदारी मांगी। जहीर ने थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका। शनिवार शाम जहीर दुकान पर अकेला था। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। बताया जाता है कि एक बदमाश ने जहीर पर फायर झोंक दिया। जबकि दूसरा फायर उसने हवा में किया और फरार हो गए। गोली की आवाज सुन लोग बाहर निकल आए। कुछ ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पुलिस मौके पर पहुंची और जहीर को थाने ले आई। यहां जहीर ने पूरी घटना पुलिस को बताई। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।