फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riding miscreants attacked mother and son with sticks in Meerut

UP: मेरठ में बाइक सवार बदमाशों ने मां-बेटे पर किया बलकटी से हमला, पहले फायरिंग करने का लगाया आरोप

Sun, 21 Jul 2024 02:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Jul 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants attacked mother and son with sticks in Meerut
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गंगानगर से अपने बड़े बेटे विनय के साथ बाइक पर सवार होकर पुरकाजी जा रही प्रियंका पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। हमले में बच जाने पर आरोपियों ने बलकटी से दोनों पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


प्रियंका ने बताया कि उसका पति प्रवीण सऊदी अरब में चालक की नौकरी करता है। प्रियंका अपने बड़े बेटे विनय के साथ कुछ वर्षों से गंगानगर की ईसापुरम कॉलोनी में रहती है। मूल रूप से वह गांव टिटौडा  खतौली  के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


रविवार को प्रियंका अपने बड़े बेटे विनय के साथ बाइक से पुरकाजी जा रही थी। दुल्हैड़ा रजबहे के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रियंका और उसके बेटे विनय पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग में दोनों बाल बाल बच गए, लेकिन उसके बाद हमलावरों ने विनय और प्रियंका पर बलकटी से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। शोर सुनकर मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी। 


पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने पर लोगों ने घायल प्रियंका और उसके बेटे विनय को मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्रियंका को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed