फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider shot lawyer in Bijnor

बिजनौर में बाइक सवार युवकों ने अधिवक्ता को मारी गोली 

Mon, 28 Dec 2020 11:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Dec 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bike rider shot lawyer in Bijnor
घायल वकील - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सोमवार देर रात बाइक सवार युवकों ने नगर पालिका के सभासद व अधिवक्ता विनोद तोमर को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। गोली अधिवक्ता की पीठ में लगी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


सिविल लाइन द्वितीय में शीलकुंज में रहने वाले अधिवक्ता व नगर पालिका के सभासद विनोद तोमर सोमवार रात करीब पौने नौ बजे अपने घर जा रहे थे। उनके घर के नजदीक कालरा गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार दो युवकों ने विनोद तोमर को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। गोली किसी ने क्यों मारी इसका पता नहीं चल पाया है। शहर कोतवाल राजेश
सोलंकी के मुताबिक विनोद तोमर ने बताया है कि उसके पास से एक बाइक गुजरी थी। 

इसी दौरान उसे गोली चलने की आवाज आई। घर जाकर पता चला कि गोली उसे ही लगी है। गोली 32 बोर की है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। अधिवक्ता को नहीं पता कि गोली किसने मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed