फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bike rider miscreants kidnapped six-month-old child from his brother in meerut

फिल्मी अपहरणः भाई की गोद से छह माह के बच्चे को छिनकर भागे बाइक सवार बदमाश

Fri, 26 Feb 2021 11:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 26 Feb 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
bike rider miscreants kidnapped six-month-old child from his brother in meerut
घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है - फोटो : amar ujala

कैली गांव में शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने एक छह माह के बच्चे का अपहरण कर लिया। घटना के दौरान बच्चे को गोद में लेकर उसका छह वर्ष का भाई घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। अपहरण की जानकारी मिलने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बच्चे की तलाश की।

विज्ञापन


कैली गांव निवासी शाहिद ने बताया कि शुक्रवार को वह काम पर गया हुआ था। इस दौरान पत्नी नगमा व बड़ा बेटा समर व छह माह का बेटा शाहदत ही घर पर थे। पत्नी घर पर काम कर रही थी तो बड़ा बेटा अपने छोटे भाई को गोद में लेकर खेलते-खेलते सड़क पर चला गया। घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने छह माह के शाहदत को समर की गोद से जबरन छीन लिया और भाग निकले। रोते हुए समर घर पहुंचा और मां को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी तरह उसने शाहिद को जानकारी दी। घर पहुंचे शाहिद ने परिजनों के साथ मिलकर गांव में बच्चे व बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बच्चे का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने घटना के लगभग पांच घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने वायरलैस कर सभी थानों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक सवारों अपहरणकर्ताओं की तलाश में जंगल व आस पास के गांवों में तलाश की, लेकिन देर रात तक भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं, इस घटना के बाद से बच्चे की मां नगमा का रो-रोकर बुरा हाल है। शाहिद ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। गांव में भी वह सभी के साथ प्रेमभाव से रहता है। 


पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए एक टीम का गठन किया है। सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि जल्द बच्चे की सकुशल बरामदगी कर ली जायेगी। पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है। आस पास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed