{"_id":"68ff75d26b35a0addd022f8f","slug":"bike-rider-injured-in-road-accident-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110188-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल
Mon, 27 Oct 2025 07:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 27 Oct 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। चौधरी चरण सिंह गंगाधर कावड़ मार्ग पर गांव बहादुरपुर के सामने सड़क हादसे में अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब उसकी बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी। आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया।
अंकुर बाइक से किसी काम से गांव से बाहर जा रहा था। वह बहादरपुर के बाहरी मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट बाइक की उसकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकुर बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अंकुर को सीएचसी सरधना ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल मेरठ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।