फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider injured due to monkey attack on Ganga canal track

Meerut News: गंगनहर पटरी पर बंदरों के हमले से बाइक सवार घायल

Mon, 14 Apr 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured due to monkey attack on Ganga canal track
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार दोपहर गंगनहर के नानू पुल पर बंदरों के झुंड ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला बोल दिया। दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने बंदरों को भगाकर युवकों की जान बचाई। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कस्बा सिवालखास निवासी वसीम और नईम बाइक पर सवार होकर पूठखास की तरफ जा रहे थे। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर नानू गंगनहर पुल के पास पहुंचे तो बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। कई बंदर एक साथ उन पर हमलावर हो गए। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। बताया कि बंदरों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बच्चा, बूढ़ा, जवान हर कोई बंदरों के आतंक से दुखी है। थाना परिसर, इंटर कॉलेज, ब्लॉक मुख्यालय, सीएचसी, मेन बाजार में बंदरों का आतंक जारी हैं। गंग नहर पटरी पर बंदर हर रोज किसी न किसी पर हमला कर उसे घायल कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed