फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider father and son killed, two daughters injured in car collision

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, दो बेटियां घायल

Sun, 10 May 2026 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider father and son killed, two daughters injured in car collision
रोहटा। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पूठखास के पास सड़क हादसे के बाद वाहनों को हटाती पुलि
- खतौली लौटते समय पूठखास पुल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा (मेरठ)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पूठखास पुल के पास रविवार शाम तेज रफ्तार कार की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में थाना जानी क्षेत्र के गांव रसूलपुर धौलड़ी गांव निवासी जहीर (42) और उसके छह वर्षीय बेटे मोहम्मद साद की मौत हो गई। हादसे में मृतक की दो बेटियां साइना (12), शमा (9) भी घायल हुई हैं। जिन्हें रोहटा सीएचसी से मेरठ रेफर किया गया है। मृतक वर्तमान में जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली में रह रहा था और कबाड़ी का कारोबार करता था। पुलिस ने जहीर और उसके बेटे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार की सुबह जहीर अपने बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव रसूलपुर धौलड़ी में आयोजित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपनी बाइक से खतौली लौट रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह पूठखास पुल के पास पहुंचा तो तभी हरिद्वार की ओर से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार कार ने सामने से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार जहीर गंभीर रूप से घायल हो गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार में सवार चालक समेत अन्य युवक मौके से भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल में घायल जहीर और उसकी दो बेटियों साइना, शमा और बेटे मोहम्मद साद को रोहटा सीएचसी में भिजवाया जहां चिकित्सकों ने जहीर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार हादसे में घायल साद ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिए। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक और कार अपने कब्जे में ले लिया और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रोहटा। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पूठखास के पास सड़क हादसे के बाद वाहनों को हटाती पुलि

रोहटा। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पूठखास के पास सड़क हादसे के बाद वाहनों को हटाती पुलि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed