फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 23 Apr 2021 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। मवाना मार्ग गांव बहादरपुर के समीप बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने कानूनी कार्रवाई किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर के मौहल्ला मातावाला निवासी हिमांशु (21) पुत्र मुनेश बुधवार शाम अपनी बाइक से हस्तिनापुर रिश्तेदारी में गया था। देर रात वह घर लौट रहा था। गांव बहादरपुर के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन शव अपने साथ घर ले गए तथा बिना कानूनी कार्रवाई के नगर के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक पांच भाई, बहनों में चौथे नंबर का था। मृतक की मां रेखा व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

मृतक के आवास पर पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, पूर्व चेयरमैन हिटलर त्यागी, राजीव त्यागी, मदन गुर्जर, ओमकार सभासद, मनोज प्रजापति, रवि गौतम, बिशनपाल, भूलेराम, तिलकराम, एडवोकेट लीलापट आदि पहुंचकर सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाली के विवाद में दंपती घायल
मवाना। गांव ततीना में नाली सफाई को लेकर हुए विवाद में दंपती घायल हो गए। गांव ततीना निवासी राजेंद्र ने बताया कि नाली सफाई को लेकर हुए विवाद में गांव के ही पिता-पुत्र समेत चार लोग धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए तथा मारपीट की। जिसमें वह और उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed