{"_id":"65526f364c8d59a179047464","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-meerut-news-c-72-1-smrt1015-8339-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जई पेट्रोल पंप के पास किला परीक्षितगढ की ओर से आ रहे बाइक सवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ मौके से फरार हो गया।
भावनपुर पुलिस के अनुसार थाना टीपीनगर चंद्रशेखर कॉलोनी निवासी दीपक (27) पुत्र धर्मपाल बाइक से साथी आकाश के साथ किला परीक्षितगढ़ की ओर से मेरठ जा रहा था। जब वह भावनपुर थाना क्षेत्र के जई पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रहे बिना लाइट के ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र और पेन कार्ड से मृतक की शनाख्त दीपक के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कर्मचारियों ने किया चालक का पीछा
ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की जोरदार टक्कर लगने के बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने काफी दूर तक ट्रैक्टर चालक का पीछा किया, लेकिन वह किसी के हाथ नहीं लग सका। साथी आकाश ने बताया कि दीपक चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। मां शारदा व भाई राहुल, रवि और विशाल का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में भावनपुर कार्यवाहक एसओ नेपाल सिंह ने बताया कि ट्रॉली पर अंकित नंबर से ट्रॉली मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।