फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 30 Aug 2025 10:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 30 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत बाइपास के निकट शनिवार शाम एमआईईटी कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार करीब 25 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल हुए युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हिमांशू पुत्र मिंटू निवासी सत्यम इंक्लेव मोदीपुरम मेरठ बागपत मार्ग पर पांचली में स्थित विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कम्पनी में काम करता था। शनिवार की शाम छूट्टी के बाद अपनी बाइक से हिमांशू घर के लिए चला था। मेरठ-बागपत बाइपास के पास हाईवे पर एमआईईटी कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने हिमांशू की बाइक में टक्कर मार दी। हिमांशु सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने घायल हिमांशू को उपचार के लिए निजि अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां कुछ देर बाद ही मनीष की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक हिमांशू के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों का हिमांशु की मौत की जानकारी मिलने पर रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। दुर्घटना की रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज करवाई गई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार दुर्घटनास्थल पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक कर आरोपी अज्ञात वाहन का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed