फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bike rider decoits robbed a couple

बाइसवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दंपती को लूटा

Sat, 14 Mar 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
bike rider decoits robbed a couple
सरधना/मवाना। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार दोपहर कपसाड़ गांव के निकट बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को रोक लिया। बदमाशों ने दोनों से 15 हजार रुपये, मोबाइल और जेवर लूट लिए। विरोध करने पर बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा गांव निवासी फुरकान पुत्र शौकीन पत्नी नसरीन के साथ शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर मुरादनगर गया था। वहां से लौटते समय गंगनहर पटरी पर कपसाड़ गांव के निकट बाइक सवार तीन हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने उनसे 15 हजार रुपये, मोबाइल, सोने की अंगूठी, सोने के कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाश उन्हें आतंकित करते हुए फरार हो गए। पीड़ित दंपति ने सलावा चौकी पहुंच कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सलावा चौकी पुलिस ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। उधर, मवाना के खेड़ी मनिहार गांव निवासी श्रीकांत पुत्र चंद्रसैन ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि वह गांव के ही आमिर और अंकुर के साथ शाम 5:30 बजे के आसपास ब्लाक के पास स्थित मैदान में दौड़ लगाने आया था। इस दौरान बिना नबंर की बाइक पर दो बदमाश और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए बैग से आमिर के हाईस्कूल व इंटर के कागजात, मोबाइल फोन और 7 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने चेहरे को लाल कपडे़ से ढका हुआ था।
विज्ञापन

वहीं गुलावटी निवासी राजकुमार पुत्र तेजपाल ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह मवाना में पिंटू सैनी के यहां कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शाम के समय वह पिंटू के पुत्र दीपक के साथ तहसील के निकट जा रहा था। तभी छह बदमाश आए और तमंचा तानकर उससे 18 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार त्यागी का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed