{"_id":"5e54c1ff8ebc3ebf48011563","slug":"bike-ridden-mother-and-son-die-due-to-collision-with-unknown-vehicle-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत
Tue, 25 Feb 2020 12:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जिले के बेहरा सादात निवासी सुबोध पुत्र राजपाल अपनी मां पुष्पा देवी के साथ बाइक लेकर जानसठ जा रहा था इस दौरान ग्राम तालेड़ा के नजदीक बाइक सवार मां-बेटे को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर लगते ही दोनों फिसल कर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली पुलिस ने मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही वाहन चालक मां बेटे को कुचल कर मौके से फरार हो गया वहीं पुलिस के मुताबिक सुबोध के मोबाइल फोन से परिजनों से बात करने पर दोनों की पहचान हो सकी। मां-बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन