{"_id":"6a7cb3141eefc13c2e0f7b56","slug":"bike-parked-outside-bank-stolen-in-nine-seconds-incident-captured-on-cctv-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108522-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बैंक के बाहर खड़ी बाइक नौ सेकंड में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बैंक के बाहर खड़ी बाइक नौ सेकंड में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्लवपुरम फेज-1 में बैंक के बाहर खड़ी बाइक शातिर चोर महज नौ सेकंड में चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।
फेज-वन निवासी सचिन पुत्र जसवीर सिंह आईडीएफसी बैंक में कार्यरत हैं। सचिन के अनुसार, तीन अगस्त को वह काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक से बैंक पहुंचे थे। बाइक बैंक के बाहर खड़ी करने के बाद वह ड्यूटी पर चले गए। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक बैंक के बाहर पहुंचा और कुछ देर आसपास नजर दौड़ाने के बाद बाइक के पास गया। युवक ने महज नौ सेकंड में बाइक का लॉक खोला और उसे लेकर फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की पूरी गतिविधि कैद हो गई है। पीड़ित के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि चोर ने बाइक चोरी करने में करीब नौ सेकंड का समय लिया। सचिन की तहरीर पर पल्लवपुरम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।