फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike crashes into truck parked on highway; two youths killed.

Meerut News: हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत

Tue, 16 Jun 2026 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Bike crashes into truck parked on highway; two youths killed.
नोट:- गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------------
संशोधित समाचार
------------
- दौराला थाना क्षेत्र में दादरी फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा
- हरिद्वार से गंगा स्नान कर मुरादनगर लौट रहे थे दोनों दोस्त
- हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला(मेरठ )। दिल्ली- देहरादून नेशनल हाईवे-58 के दादरी फ्लाईओवर के पास मंगलवार सुबह हाईवे किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा जाने से दो युवकों सत्यजीत और विकास राणा की मौत हो गई। दोनों हरिद्वार से सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान कर मुरादनगर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की तलाश में जुटी है।
गाजियाबाद जनपद के कसबा मुरादनगर निवासी अनिता पत्नी संतोष कुमार ने दौराला थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका देवर सत्यजीत (24) मूल निवासी ग्राम पैगंबरपुर चलाकपुर, गाजीपुर का रहने वाला था। वह वर्तमान में उनके पास मुरादनगर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को सत्यजीत अपने दोस्त विकास राणा (25) निवासी फ्लैट नंबर एसएफ-2, थाना इंदिरापुरम, गाजियाबाद के साथ बाइक से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था। मंगलवार सुबह दोनों हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक दौराला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-58 के दादरी फ्लाईओवर से नीचे उतरी, तभी हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मिले बैग में रखे कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने मृतकों की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिए। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बाइक चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ हो सकता है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सूचना पर परिजन आ गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed