फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike collided with a canter while making a reel, young man returning from Rishikesh died.

Meerut News: संशोधित... रील बनाते समय कैंटर से टकराई बाइक, ऋषिकेश से लौट रहे युवक की मौत

Fri, 24 Apr 2026 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with a canter while making a reel, young man returning from Rishikesh died.
दौराला थाना क्षेत्र के दादरी के पास एनएच-58 पर हुआ हादसा, साथी घायल
विज्ञापन

- परतापुर के गगोल रोड का रहने वाला था व्लॉगर विशु तिवारी


संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला/मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड निवासी व्लॉगर विशु तिवारी (19) की बाइक शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे दादरी गांव के पास एनएच-58 पर पीछे से कैंटर में जा घुसी। हादसे में उसकी मौत हो गई और उसका दोस्त विवेक घायल हो गया। बताया गया है कि विशु अपने दोस्त के साथ वीडियो बनाने के लिए ऋषिकेश गया था और हादसे के दौरान बाइक पर रील बना रहा था। हादसे के बाद कैंटर लेकर भागे चालक को पुलिस तलाश रही है।

गगोल निवासी राकेश तिवारी ने बताया कि वह जनरल स्टोर चलाते हैं। उनका बेटा विशु तिवारी यूट्यूब पर वीडियो बनाता था। वह दोस्त विवेक के साथ घूमने और वीडियो बनाने के लिए ऋषिकेश गया था। वहां से वीडियो बनाकर शुक्रवार सुुबह वह विवेक के साथ वापस मेरठ लौट रहा था। विवेक ने दौराला थाना पुलिस को बताया कि हाईवे पर रील बनाते समय दादरी के पास उनकी बाइक आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों दोस्त घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के दौरान विशु बाइक चला रहा था। इससे उसके अधिक चोट लगी। वहां डॉक्टरों ने विशु को मृत घोषित कर दिया। विवेक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दौराला पुलिस का कहना है कि दोनों दोस्तों ने हादसे के दौरान हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

विशु तिवारी की दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। वह अपनी बहन के साथ भी ट्रैवलिंग वीडियो बना चुका था। यूट्यूब पर उसके 80 से अधिक वीडियो हैं। हालांकि ऋषिकेश टूर के वीडियो एडिटिंग न हो पाने के कारण वह शेयर नहीं कर पाया था। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed