फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike boat: Accused Vishal's three assets worth Rs 2.18 crore attached

बाइक बोट घोटाला: आरोपी विशाल की 2.18 करोड़ की तीन संपत्ति कुर्क

Mon, 05 Apr 2021 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 05 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bike boat: Accused Vishal's three assets worth Rs 2.18 crore attached
bike boat - फोटो : Social
बाइक बोट घोटाले के आरोपी विशाल की 2.18 करोड़ कीमत की तीन संपत्ति रविवार को गौतमबुद्ध नगर की कासना कोतवाली पुलिस ने कुर्क की। इसमें एक कोठी और दो गांवों की करीब साढे़ 27 बीघे जमीन शामिल है। वहीं, पुलिस ने 52 लाख रुपये कीमत की मवाना स्थित एक अन्य कोठी की कुर्की के लिए 30 दिन का नोटिस आरोपी की पत्नी को दिया है।
विज्ञापन


बाइक बोट घोटाले की जांच आर्थिक अपराध शाखा मेरठ और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उत्तर प्रदेश द्वारा की जा रही है। ईडी द्वारा अभी तक आरोपियों की 103 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। अक्तूबर, 2020 में बाइक बोट कंपनी के निदेशक संजय भाटी समेत 15 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


रविवार को कासना कोतवाली पुलिस मवाना थाने पहुंची। यहां से पुलिस फोर्स लेकर तहसील रोड स्थित मोहल्ला हीरालाल में विशाल कुमार पुत्र गजराज सिंह के मकान पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि विशाल इस समय जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासना पुलिस ने विशाल की पत्नी सरिता देवी को नोटिस थमाया। नोटिस में उक्त कोठी से 30 दिन में जरूरी सामान निकालने के आदेश दिए हैं। 30 दिन के बाद उक्त आवास खाली नहीं किया गया तो पुलिस खाली कराएगी। इस मकान की कीमत 52 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

इसके बाद पास ही स्थित दूसरी कोठी की कीमत लगभग 25 लाख है, जिसे कुर्क कर सील कर दिया गया। यहां से पुलिस बहसूमा क्षेत्र के गांव करीमपुर में पहुंची 22 बीघा जमीन पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया। जिसकी कीमत एक करोड़ 54 लाख रुपये बताई गई है। इसके बाद विशाल की सुसराल हस्तिनापुर के गांव हुुमायूंपुर में पहुंचकर विशाल की पत्नी के नाम साढे़ पांच बीघा जमीन कुर्क की। जिसकी कीमत 38 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

नोटिस थमाया तो छलके आंसू
पुलिस ने विशाल की पत्नी को मकान की कुर्की का नोटिस थमाया तो उसकी आंखों से आंसू निकल आए। उसका कहना था कि अब बच्चों को लेकर वह कहां जाए। मकान की कुर्की की कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed