फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike and cash looted from a youth on Radhna Rajbaha

रार्धना रजबहे पर युवक से बाइक व नकदी लूटी

Mon, 19 May 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bike and cash looted from a youth on Radhna Rajbaha
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव रार्धना में रजबहे की पटरी पर मुजफ्फरनगर के कस्बा मंसूरपुर निवासी दीपक सैनी पुत्र मांगेराम के साथ नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी उससे नकदी व बाइक लूटकर ले गए। पीड़ित ने पास ही स्थित एक काेल्हू पर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

दीपक सैनी ने बताया कि तीन दिन पहले वह अपने ताऊ चंद्रपाल के साथ बाइक पर सवार होकर शादी के कार्ड बांट रहा था। गांव फुलत में कार्ड बांटने के बाद देर रात करीब 10 बजे वह रार्धना रजबहे की पटरी से होते हुए सरधना की तरफ जा रहे थे। वह रार्धना चौराहे के निकट पहुंचे तो रास्ते में पहले से खड़े सफेद रंग की टीशर्ट पहने बदमाश ने उन्हें हाथ देकर रोक लिया। जैसे ही उन्होंने बाइक को रोका तो सड़क किनारे झाड़ियों से दो नकाबपोश बदमाश निकले।
विज्ञापन

आरोप है कि बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब में रखे 200 रुपये व उसकी बाइक लूट ली। बदमाशों ने उनकी हत्या का प्रयास किया तो उन्होंने उन्होंने पास स्थित एक कोल्हू में भागकर अपनी जान बचाई। पीडितों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई। पीड़ित ने तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि थाना पुलिस के साथ सर्विलांस टीम को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। पुलिस को सक्रियता से गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed