फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bikaner-Haridwar special train starts for Western UP passengers

बीकानेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन शुरू, पश्चिमी यूपी के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Sat, 13 Oct 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 13 Oct 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Bikaner-Haridwar special train starts for Western UP passengers
भारतीय रेल

आखिर तीन माह बाद बीकानेर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। ट्रेन सुबह अपने निर्धारित समय पर शामली पहुंची। जहां से हरिद्वार के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


बीकानेर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक शनिवार को सुबह 6.20 बजे शामली आने का समय निर्धारित है। पिछली 28 जुलाई को बीकानेर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बंद चल रही थी। राजस्थान में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी व गोरखटीला वेस्ट यूपी हरियाणा, दिल्ली के हजारों श्रद्धालु सावन व भाद्र मास मेले में जाते हैं। दूसरी ओर सावन माह में हरिद्वार कांवड़ मेले में राजस्थान के हजारों श्रद्धालु जाते हैं। 
विज्ञापन


इस बार बीकानेर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बंद होने से यहां के श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि राजस्थान रेलवे से बीकानेर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की अस्थाई रूप से संचालन की अनुमति आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकानेर से चलकर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन  शनिवार को सुबह 6.20 बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई है। शामली रेलवे स्टेशन पर थोड़ी देर रुककर हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है। बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से बीकानेर-हरिद्वार जाने के लिए यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed